मध्य प्रदेश के जंगलों में तैनात होंगे तीन स्निफर डॉग, आईटीबीपी से दी गई ट्रेनिंग

Updated on 13-08-2025 01:53 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में वन्य जीवों की तस्करी और शिकार की गतिविधियों को रोकने के लिए जंगलों में तीन नए स्निफर डॉग की तैनाती होने जा रही है। तस्करी रोधी खोजी अभियानों के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित श्वानों का यह दस्ता इसी सप्ताह भोपाल पहुंच रहा है। अभी प्रदेश में 18 श्वानों का दस्ता इस काम में वन विभाग की मदद कर रहा है।

वन्य जीव संरक्षण के लिए काम कर रहे विशेषज्ञों का कहना है कि वन्यजीवों के तस्कर नेवले के बाल, सांप की खाल, गैंडे के सींग, बाघ के अंग, हाथी दांत, कछुए की ढाल, पेंगोलीन और विभिन्न किस्म के पक्षियों का व्यापार करते हैं। इसकी वजह से कई प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई हैं। इनकी रोकथाम के लिए लगी टीमों को कई बार पास से गुजर जाने पर भी सामानों के बीच तस्करी वाला सामान नहीं मिल पाता।

प्रशिक्षित स्निफर डॉग यहां काम आता है। उसको इस तरह प्रशिक्षित किया गया है कि प्रतिबंधित श्रेणी के वन्यजीवों की गंध मिलते ही वह प्रतिक्रिया देगा। इनकी तैनाती इस खतरे को कम करने और वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। प्रदेश में इनकी तैनाती कूनो राष्ट्रीय उद्यान, पेंच बाघ अभयारण्य और संजय राष्ट्रीय उद्यान में की जानी है।

पंचकुला में 14 श्वानों का प्रशिक्षण

अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा के पंचकुला स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के राष्ट्रीय स्निफर डाग ट्रेनिंग सेंटर में 14 श्वानों को सात महीने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। एक डॉग के साथ दो हैंडलर यानी 28 लोगों का भी प्रशिक्षण हुआ है। यह पूरा काम अंतरराष्ट्रीय संगठन वर्ल्डवाइड फंड फार नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) की मदद से हुआ है।

इन राज्यों में होगी तैनाती

इन प्रशिक्षित खोजी श्वानों की नए स्क्वाड को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, बिहार, राजस्थान, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख बाघ अभयारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों में तैनात किया जाएगा। इनमें कूनो, पेंच, संजय, रणथम्भौर, ताड़ोबा, वाल्मीकि, कवल और पक्के बाघ अभयारण्य सहित कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उद्यान शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.