दक्षिण कोरिया में एशियाई कलाकारों के बीच भोपाल की तीन महिला चित्रकारों को मिला हुनर दिखाने का मौका

Updated on 23-09-2023 11:29 AM
भोपाल। शहर की तीन महिला चित्रकार दक्षिण कोरिया में होने वाले जयपुर आर्ट समिट के तीसरे अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगी, जो 24 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। ये तीन चित्रकार हैं सोनम सिकरवार, छाया दुबे और प्रीति पोदार जैन। ग्वांगझू अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के इन तीनों को आमंत्रण मिला है। इस कार्यक्रम में वैश्विक स्तर पर एशियाई समकालीन कला के मंच और भारतीय कला और संस्कृति के विस्तार के लिए क्रास बार्डर आर्ट कनेक्ट जीवंत रूप से देखने को मिलेगा।


एब्सट्रैक्ट आर्ट फार्म में करती हैं काम

समिट के संस्थापक शैलेंद्र भट्ट ने बताया कि समिट का यह ग्यारहवां वर्ष है, जिसके तहत देश और विदेश में कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवा कलाकारों की कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के साथ उनकी कला से नए आर्ट कलेक्टरों को रूबरू करना भी है। तीनों ही कलाकार एब्सट्रैक्ट आर्ट में काम करती हैं। प्रीति इमोशंस, खासतौर पर खतों पर काम करती हैं, जो पहले के जमाने में ज्यादा प्रचलन में थे। वे उनकी पेंटिंग में एब्सट्रैक्ट फार्म में दिखते हैं। वहीं छाया दुबे वे पंचतत्वों-जल, वायु, अग्नि, आकाश, पृथ्वी पर काम करती हैं। वे काफी वाइब्रेंट कलर्स का इस्तेमाल करती हैं, जैसे- लाल, पीले।

स्वयं की कार्यशाला में कलाकृतियों का किया निर्माण

सोनम सिकरवार एब्सट्रैक्ट आर्ट में काम करती हैं। उनके आर्ट वर्क सीरीज में होते हैं। इस कला प्रदर्शनी में जो वर्क सलेक्ट हुआ है, उसका नाम दृष्टि है। इसमें बताया है कि हम दुनिया को जिस नजरिए से देखते हैं, वो हमें वैसे ही नजर आती है। वह वर्तमान में स्वयं की कार्यशाला में अपनी कलाकृतियों का निर्माण कर रही हैं। वह अमूर्त व अमूर्तन शैली में अपनी कृतियों का निर्माण करती हैं। अपनी कलाकृतियों में नए-नए प्रयोग करती हैं जो आकार, रंग, रेखाओं प्रतीकों आदि में होते रहते हैं, जिससे कृतियों में पुनरावृत्ति नजर नहीं आती।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.