भोपाल में टीआई ने जहर खाया, हालत गंभीर:पारिवारिक कारणों से खुदकुशी की कोशिश

Updated on 21-07-2025 12:55 PM

भोपाल के निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने खुदकुशी की कोशिश की है। रविवार रात को उन्होंने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी पत्नी उन्हें लेकर नेशनल अस्पताल पहुंची। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। इस घटना के पीछे पारिवारिक तनाव को वजह बताया जा रहा है।

टीआई रूपेश दुबे के जहर खने की सूचना मिलने पर कई पुलिस अधिकारी रात में ही अस्पताल पहुंच गए।

फोन पर चल रही थी बहस, इसी दौरान खा लिया जहर जानकारी के अनुसार, टीआई रूपेश दुबे कोलार इलाके में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। इसके अलावा उन्होंने निशातपुरा थाने के पास भी एक मकान किराए से लिया हुआ है। रविवार रात इसी मकान में उन्होंने जहरीला पदार्थ खाया।

बताया जा रहा है कि टीआई रूपेश दुबे की पत्नी से फोन पर बहस चल रही थी और उसी दौरान उन्होंने जहर खा लिया। जहर खाने की बात उन्होंने पत्नी को बताई। जिसके बाद पत्नी मौके पर पहुंचीं और स्टाफ की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया।

पारिवारिक कारणों से उठाया आत्मघाती कदम बताया जा रहा है कि टीआई और उनकी पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से आपसी मतभेद और तनाव चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन्हीं पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस अधिकारी लगातार मामले का अपडेट ले रहे जैसे ही इस घटना की खबर पुलिस विभाग में फैली, बड़ी संख्या में पुलिस अफसर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर के बाहर देर रात तक पुलिस वाहनों की कतारें नजर आईं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार अपडेट ले रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.