टिकरप्लांट ने लांच किया क्रिप्टोवायर : एक ग्लोबल क्रिप्टो सुपर ऐप

Updated on 11-12-2021 12:02 AM
टिकरप्लांट ने लांच किया क्रिप्टोवायर : एक ग्लोबल क्रिप्टो सुपर ऐप
क्रिप्टोवायर विश्वसनीयता और स्थिरता के सिद्धांतों के आधार पर ज्ञान, अनुसंधान, प्रशिक्षण, जागरूकता, सूचना और डेटा प्रदान करने पर केंद्रित है।
मुंबई, 10 दिसंबर, 2021: 63 मून्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड (63 मून्स) द्वारा विश्व स्तरीय वित्तीय बाजारों और पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दूरदर्शी परिकल्पानाओं की परम्परा का पालन करते हुए, इसकी अनुषंगी टिकरप्लांट ने एक वैश्विक क्रिप्टो सुपर ऐप, क्रिप्टोवायर को लॉन्च करने की घोषणा की है।
क्रिप्टोवायर एक सुपर ऐप के साथ क्रिप्टो की दुनिया में प्रतिभागियों को सशक्त बनाना चाहता है जो क्रिप्टो संपत्ति और ब्लॉकचेन के लिए क्रिप्टो यूनिवर्सिटी, क्रिप्टो टीवी और क्रिप्टोवायर के माध्यम से रियल-टाइम बाजार मूल्य और अंतर्दृष्टि, समाचार, ज्ञान, अनुसंधान, प्रशिक्षण, सूचना और डेटा प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा।
कंपनी जो हमेशा तकनीक-केंद्रित, पारदर्शी और कुशल समाधानों की एक मजबूत प्रस्तावक और उसकी हिमायती रही है, इस बात पर जोर देती है कि क्रिप्टोवायर न तो एक क्रिप्टो एक्सचेंज है और न ही एक क्रिप्टोकरेंसी है, बल्कि यह एक्सचेंजों से परे जाकर अपने प्रतिभागियों को व्यापक, निष्पक्ष जानकारी के साथ सशक्त बनाने की पेशकश करता है। क्रिप्टोवायर यूजर्स इसका उपयोग कर सकते हैं:
दुनिया की पहली क्रिप्टो यूनिवर्सिटी - एक डिजिटल विश्वविद्यालय जो एबीसी से पीएचडी और सुपर स्पेशलाइज्ड कोर्स की सभी जरूरतों को पूरा करता है।
विश्व का पहला क्रिप्टो टीवी - एक समर्पित 24*7 क्रिप्टो और ब्लॉकचैन यूट्यूब चैनल और मोबाइल आईपीटीवी। यह अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से वैश्विक विकास, प्रवृत्ति रिपोर्ट, चर्चा, बहस और मार्गदर्शन के बारे में गहन विश्लेषण और जागरूकता प्रदान करता है।
विश्व का पहला क्रिप्टोवायर - आर्बिट्रेज अवसरों की पहचान, वॉचलिस्ट निर्माण, उधारी और कर्ज दरों जैसे टूल्स के साथ एक वायर सर्विस।
संक्षेप में, यह क्रिप्टो, ब्लॉकचैन, परिसंपत्ति डिजिटलीकरण और विकास समेत संपूर्ण वैश्विक बाजार को कवर करता है।
टिकरप्लांट के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ जिगीश सोनागारा ने कहा कि, "हमारे माननीय प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण के बाद, हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ज्ञान, अनुसंधान, प्रशिक्षण, जागरूकता, सूचना और डेटा के आधार पर सबसे विश्वसनीय क्रिप्टो और ब्लॉकचेन यूनिवर्स का निर्माण कर रहे हैं। क्रिप्टोवायर, क्रिप्टो यूनिवर्स में प्रवेश के लिए कॉल का सबसे विश्वसनीय पोर्ट होगा जो बोर्ड के मजबूत गवर्नेंस सिद्धांतों द्वारा समर्थित विश्वसनीयता, मजबूत तकनीक द्वारा संचालित है और सर्वाधिक व्यवस्थित डेटा की जानकारी देकर स्थिरता प्रदान करता है।"
सोनागरा ने आगे कहा कि, "क्रिप्टोवायर में, हम सभी हितधारकों के साथ जुड़ने और ज्ञान के क्षेत्र को व्यापक समुदाय तक विस्तारित करने के लिए सिस्टम में बदलाव ला रहे हैं।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.