भोपाल की समरधा रेंज में बढ़ा बाघों का कुनबा:10​ किमी दायरे में 25 बाघों का मूवमेंट, 2022 में हुई गणना के बाद से बढ़ गए 17 बाघ शावक

Updated on 23-05-2024 11:39 AM

भोपाल देश का एकमात्र शहर है, जहां 10 किमी के दायरे में बाघ अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। हाल के दिनों में समरधा रेंज में बाघों के देखे जाने के मामले अचानक बढ़ गए हैं। वजह यह है कि यहां बाघों का कुनबा बढ़ गया है। यहां एक-दो नहीं, बल्कि 17 बाघ शावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। ये सभी बाघ शावक वर्ष 2022 में हुई गणना के बाद पैदा हुए हैं। इनकी उपस्थिति वर्ष 2026 में होने वाली गणना में शामिल होगी।

वन विभाग अब ने केवल भोपाल और आसपास घूम रहे बाघों के लिए नए सिरे से डाटा एकत्रित कराएगा, बल्कि सभी बाघ शावकों की भी कुंडली तैयार कराएगा ताकि इनके मूवमेंट पर नजर रखी जा सके। समरधा रेंज में इस समय 5 बाघिन, 17 शावक और 3 नर बाघ का मूवमेंट है। वर्ष 2022 की गणना में भोपाल (समरधा रेंज) में 9 बाघों की पुष्टि हुई थी।

  • 17 शावक और तीन नर बाघ का मूवमेंट है
  • 5 बाघिन भी शामिल हैं इन 25 टाइगर्स में
  • 9 बाघ मिले थे साल 2022 में हुई गणना में

दो बाघिनों के 4-4 शावक घूम रहे

भोपाल वन मंडल के डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि समरधा रेंज में 5 बाघिनों का मूवमेंट है। सभी के साथ शावक हैं। इनमें दो बाघिनों के 4-4 शावक हैं, वहीं तीन बाघिनों के साथ 3-3 शावक हैं। इनकी उम्र 3 माह से लेकर 12 माह तक है। हमें ब्रीडिंग की सूचना भी मिल रही है, ऐसे में आने वाले 6 माह में इलाके में शावकों की संख्या बढ़ सकती है।

600 ट्रैप कैमरों की जरूरत, प्रस्ताव भेजा

वन अफसरों के मुताबिक भोपाल देश का ऐसा शहर है, जहां सबसे बेहतर इको सिस्टम है। इसी कारण बाघ बढ़ रहे हैं। अब यहां संसाधन बढ़ाना जरूरी है। कलियासोत से केरवा तक बाघों के मूवमेंट व काॅरिडोर को देखते हुए पेट्रोलिंग टीम की संख्या बढ़ाना होगी। साथ ही ट्रैप कैमरों की संख्या 11 से बढ़ाकर 600 करने की जरूरत है। ये प्रस्ताव वाइल्ड लाइफ मुख्यालय को भेजा है।

16 साल में अभी तक बाघ और इंसानों के बीच संघर्ष की कोई घटना नहीं हुई

अधिकारियों का कहना है कि भोपाल देश का एकमात्र शहर है, जहां वर्तमान में 17 शावक मिलाकर 25 बाघों का मूवमेंट है। पिछले 16 सालों में एक भी घटना नहीं हुई जिसमें बाघ और इंसान के बीच संघर्ष की स्थिति बनी हो। जबकि टाइगर रिजर्व के गांवों के आसपास अक्सर ऐसी स्थिति बनती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.