भोपाल में मदरबुल फार्म के पास बाघ का मूवमेंट, गाय पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत

Updated on 26-07-2024 12:09 PM

भोपाल : राजधानी में केरवा रोड स्थित मदरबुल फार्म में बाघ का मूवमेंट देखने को मिला। वहीं बैरागढ़ चीचली इलाके में भी बाघ ने एक गाय पर हमला कर उसे घायल कर दिया। दोनो स्थानों पर बाघ की हलचल नजर आने से क्षेत्र के लोग बुरी तरह दहशत में हैं। बाघ के नजर आने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम बाघ की सर्चिंग कर रही है। वन अमले ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

जंगल से सटा है मदरबुल फार्म

हालांकि मदरबुल फार्म के आसपास बाघ अक्सर नजर आता है। यह इलाका जंगल से सटा हुआ है। ज्ञात हो कि करीब सात महीने पहले एक बाघिन सुअर का शिकार करते हुए मदरबुल फार्म में पहुंच गई थी। इसके अलावा एक स्वतंत्र श्वान का शिकार करने के लिए एक बाघ आठ फीट ऊंची बाउंड्रीवाल फांदकर आ गया। पिछले महीने यानी जून में एक बाघ फार्म की मार्डन डेयरी के पास नजर आया था।
डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि बुधवार रात को बाघ ने एक गाय का हमला किया था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग का अमला बाघ की सर्चिंग में जुटा हुआ है। बैरागढ़ चीचली निवासी विकास मीणा ने बताया कि गाय जंगल में चरने गई थी। तभी उस पर बाघ ने हमला कर दिया, लेकिन गाय बचकर घर के बरामदे में आ गई। गुरुवार सुबह देखा तो गाय लहूलुहान हालत में थी। उसकी पीठ और पैर की तरफ गहरे जख्म हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.