17 साल अटकाकर रखा टाइगर रिजर्व प्रोजेक्ट

Updated on 11-01-2025 12:14 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पंडित खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय में आईएफएस मीट का उद्घाटन करते हुए कहा कि भोपाल दुनिया का एकमात्र शहर है, जिसकी सड़कों पर दिन में आदमी और रात में टाइगर घूमा करते हैं। सह अस्तित्व का इससे अच्छा उदाहरण देश-दुनिया में कहीं और नहीं मिलता है। मैं काफी समय से देख रहा था कि रातापानी को लेकर कभी हम दो कदम आगे बढ़ते फिर दो कदम पीछे हट जाते। जब मैं इसे समझने बैठा तो पता चला कि इस मुद्दे पर जबरन ही हौवा बना रखा है।

कागज को खिलौने को सांप बताकर डराया जा रहा था। जिनके (शिवराज सिंह चौहान) क्षेत्र में प्रभाव पड़ रहा था वो भी डरे हुए थे, लेकिन समझ नहीं पा रहे थे। आप (आईएफएस अधिकारी) जो समझा रहे थे, पता नहीं क्यों वो (शिवराज सिंह) समझ नहीं पा रहे थे। पता नहीं कौन सा भूत खड़ा कर रखा था। 17 साल तक यह अटका रहा।

अब किंग कोबरा को वापस मप्र लाना है...

मुख्यमंत्री ने कहा-लेकिन, अब दूसरों को बताते हुए हमें खुशी होती है कि हमारा भोपाल देश की इकलौती ऐसी राजधानी है जहां टाइगर रिजर्व हैं। मप्र टाइगर हैं, चीते मोदी जी ले आए, हाथी अपने आप ही आ गए, लेकिन संभावनाएं अभी और भी हैं। किंग कोबरा हमारे यहां से गायब हो गया है, अब उसे वापस लाना है। मैं पिछली बार डिंडौरी का प्रभारी मंत्री था, वहां हर साल 200 लोगों की मौत सर्पदंश से हो जाती है।

सांपों की बढ़ती तादात को कंट्रोल में रखने के लिए किंग कोबरा का हमारे जंगल में वापस लौटना जरूरी है। जिस तरह टाइगर के आने पर दूसरे जानवर छिपकर भागते हैं, वैसे ही किंग कोबरा की आहट भर से तमाम सांप बिलों से निकलकर भागते हैं। अभी सांपों की गणना का कोई सिस्टम नहीं हैं, लेकिन भविष्य में ऐसा संभव हो सकता है, इसके बारे में आपको नई तकनीक विकसित करना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.