केरवा डैम क्षेत्र में रहवासी इलाके के आसपास घूमता दिखा बाघ

Updated on 28-11-2023 12:48 PM

भोपाल राजधानी में केरवा डैम के पास रिहायशी इलाके में लगातार बाघ का मूवमेंट बना हुआ है। एक बाघ सड़क पर घूमता हुआ देखा गया। इसका वीडियो उस क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों ने बनाया है। इसके बाद यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो गया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह बाघिन-123 का शावक है। इस बाघिन के चार शावक अपनी अलग टेरेटरी बना रहे हैं। इसलिए उनका मूवमेंट देखने को मिल रहा है।

लोगों में दहशत

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन शावकों की उम्र करीब एक वर्ष हो गई है। शावक अपनी मां के साथ अक्सर चंदनपुरा, मेंडोरा-मेंडोरी में घूमते हुए नजर आते हैं, लेकिन अब इन्हीं में से एक शावक का मूवमेंट केरवा डैम के पास रहवासी इलाके में सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की कोठी के पास यह शावक घूमता देखा गया। बाघ की हलचल का यह वीडियो सामने आने के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। एसडीओ आरएस भदौरिया ने बताया कि काफी देर तक बाघ सड़क पर टहलने के बाद केरवा चौकी के पास से जंगल में चला गया। यहां पर यह भी बता दें कि भोपाल से लगे जंगलों में 22 से अधिक बाघों का मूवमेंट हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.