30 फीट दूर था टाइगर, शिकार होने से बचे लोग:जंगल की सैर करने निकले थे भोपाल के साइकिलिस्ट; तभी सामने आ गया बाघ

Updated on 09-01-2025 01:46 PM

भोपाल के कुछ साइकिलिस्ट जंगल की सैर करने निकले। तभी उनके सामने टाइगर आ गया। 2 से 3 मिनट तक टाइगर घूमता रहा और फिर झाड़ियों में चला गया। बाघ के अचानक सामने आने से लोग सहम गए। जब टाइगर आगे बढ़ा, तब वे जा सके।

बाघ के मूवमेंट का वीडियो गुरुवार को सामने आया है। वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि यह अवधपुरी के दिलीप सिंह ने बनाया है, जो साइकिलिस्ट भी हैं। वे जब साथियों के साथ जंगल से गुजर रहे थे, तभी टाइगर उनके सामने आया।

साइकिल से आउटिंग पर गए थे अवधपुरी निवासी दिलीप सिंह ने बताया, वीडियो भोजपुर मंदिर के पीछे चिकलोद जंगल का है, जो उन्होंने ही बनाया था। चार दिन पहले रविवार को 25-30 साथी साइकिल से आउटिंग पर गए थे। भोपाल से सब साथ में निकले। चिकलोद जंगल से गुजर रहे थे, तभी अचानक सामने बाघ आ गया। अचानक बाघ के दीदार होने की खुशी के साथ खौफ भी था। टाइगर और हमारे बीच की दूरी कुछ फीट की ही थी।

चिकलोद रेंज में कई टाइगर भोपाल से जुड़े रायसेन के चिकलोद रेंज में कई टाइगर है। इनके मूवमेंट के मामले सामने आते रहे हैं। करीब चार महीने पहले चिकलोद रोड वरूखार के पास बाघिन का मूवमेंट देखने को मिला था। कई बार वन विभाग को टाइगर का रेस्क्यू तक करना पड़ा था।

चिकलोद रेंज में शिकार भी हो चुका भोपाल से 35 किलोमीटर दूर चिकलोद रेंज के आशापुरी गांव के जंगल में शिकारियों ने 14 जुलाई 2024 को गोली मारकर बाघ का शिकार किया था। शिकारी बाघ की स्किन, चार-चार नाखून और दांत ले गए थे। वहीं, पंजा शरीर से दूर पड़ा मिला था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.