तीर्थ दर्शन योजना का होगा विस्तार, नए स्थल जुड़ेंगे

Updated on 14-08-2025 03:20 PM
भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन से अयोध्या व वाराणसी जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा को वर्चुअल झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में तीर्थ यात्रा का विशेष महत्व है। तीर्थ मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। हमारे तीर्थ, धार्मिक आस्था के साथ देश को एक सूत्र में पिरोए रखने का माध्यम भी हैं।मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हवाई यात्रा के माध्यम से भी तीर्थ कराने की व्यवस्था है। पर्यटन विभाग के सहयोग से योजना का और विस्तार किया जाएगा। नए स्थल जोड़े जाएंगे।

उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैनी से बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी का पुण्य अर्जित करने जा रहे तीर्थ यात्रियों को गंगा स्नान और भगवान विश्वनाथ के दर्शन के साथ संत रविदास और कबीर दास की जन्मस्थली के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के धाम को जो शोभा प्रदान की, उस पर हम सभी को गर्व है। प्रदेश में वर्ष 2018 से आरंभ हुई योजना का प्रतिवर्ष का बजट 50 करोड़ रुपये से अधिक है।

इसमें हवाई यात्रा के माध्यम से भी तीर्थ कराने की व्यवस्था है। इस दौरान उन्होंने यात्रा पर जा रहीं कल्पना शर्मा, रज्जू किशोर, बाबूलाल शर्मा से वर्चुअल संवाद भी किया।

सीएम ने कहा कि, हमारी सनातन संस्कृति में तीर्थयात्रा का विशेष महत्व है, क्योंकि तीर्थ मोक्ष प्राप्ति का पावन मार्ग प्रशस्त करते हैं। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी और भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या के दर्शन हेतु प्रस्थान कर रहे सभी तीर्थयात्री बधाई के पात्र हैं। उन्हें गंगा स्नान, भगवान विश्वनाथ के दर्शन के साथ-साथ संत रविदास एवं कबीरदास जी की जन्मस्थली के दर्शन का भी अद्वितीय सौभाग्य प्राप्त होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.