ज्योतिष ज्ञान की प्रासंगिकता और महत्ता से युवा पीढ़ी को परिचित कराए

Updated on 09-09-2023 05:54 PM

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि ज्योतिष का ज्ञान पूर्वजों की साधना और अनुसंधान की सौगात है। उन्होंने कहा कि समसामयिक जगत में ज्योतिष ज्ञान की प्रासंगिकता और महत्ता से युवा पीढ़ी को परिचित कराया जाना चाहिए।

श्री पटेल केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में प्रथम महर्षि पाराशर अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के भोपाल परिसर, एस्ट्रोवर्स एवं जीवन वैभव ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। सम्मेलन का समापन 10 दिसंबर को होगा।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सत्यवान-सावित्री के परंपरागत दृष्टांत का उल्लेख करते हुए कहा कि परिश्रम से प्रारब्ध बनता है। उन्होंने कहा कि सत्यवान की मृत्यु की नियति को उनकी पत्नी ने अपनी बुद्धिमत्ता और प्रखरता से पति की प्राण रक्षा के साथ ही पूरे परिवार के सुखी जीवन में बदल लिया था। उन्होंने कहा कि धैर्य के साथ नीति के पथ पर चलते हुए कल्याणकारी कार्य करते रहने में जीवन की सार्थकता है। उन्होंने एक अन्य दृष्टांत के माध्यम से बताया कि ज्योतिष फल की इच्छा के बिना सत्कर्म करने और आत्मसंतोष का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान ज्योतिष के द्वारा सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन पर विचार किया जाना चाहिए। रोजगार और व्यवसाय के विकल्प के रूप में ज्योतिष को उसकी वैज्ञानिकता और रचनात्मकता के साथ प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि ज्योतिष में 12 राशि, 9 ग्रह और 27 नक्षत्र होते है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने गुजरात विधानसभा के सामने पुनीत वन, अंबाजी में मांगलिक वनों की आयोजना ज्योतिष के आधार पर की थी। राज्यपाल ने वन मंत्री के रूप में परियोजना से जुड़े प्रसंगों के उल्लेख में बताया कि पुनीत वन में बेल पत्र के पौधों के समूह से शिवलिंग की रचना की गई है। मांगलिक वन में ऊँ का आकार वृक्षों के द्वारा बनाया गया है। उन्होंने सम्मेलन आयोजन की सराहना करते हुए भारतीय ज्ञान परंपराओं को वैश्विकता प्रदान करने की सराहनीय पहल बताया। उन्होंने उम्मीद की कि सम्मेलन का चितंन भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं, नैतिक जीवन मूल्यों और प्राचीन भारतीय ज्ञान की वैज्ञानिकता से युवाओं को प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करेगा।

राज्यपाल का कार्यक्रम के प्रारम्भ में पुष्प गुच्छ से स्वागत, शाल श्रीफल से अभिनंदन किया गया। श्री पटेल ने दीप प्रज्जवलन कर, सम्मेलन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में राज्यपाल को जीवन वैभव ग्रुप की स्मारिका विशेषांक की प्रथम प्रति, स्मृति चिन्ह और प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।

उद्घाटन सत्र में ऑनलाइन संबोधन में अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक स्टडीज के श्री डेविड ट्रालें ने ज्योतिष के महत्त्वपूर्ण आयामों पर प्रकाश डाला। ज्योतिष को विज्ञान के साथ ही कला बताते हुए वर्तमान समय की सामाजिक, राजनैतिक, तकनीकी, आध्यात्मिक स्थितियों और संवाद के परिदृश्य में ज्योतिष के नवाकार और नवाख्यान की जरूरत बताई। तकनीकी सुविधाओं और पर्यावरणीय परिवर्तनों के समावेशन की सम्भावनाओं पर विचार के लिए कहा है।

सम्मेलन की रूप-रेखा पर पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला ने प्रकाश डाला। डन्होंने बताया कि ज्योतिष सनातन परंपरा का अंग है। दो दिवसीय सम्मेलन के 6 सत्रों में ज्योतिष के विभिन्न विषयों पर ज्योतिष की महत्ता और वैश्विक परिवर्तन एवं चुनौतियों के शास्त्रीय समाधान की प्रासंगिकता पर विचार किया जाएगा। सम्मेलन 150 विद्वान और युवा प्रतिभागी शामिल है।

स्वागत उद्बोधन केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा. रमाकांत पाण्डेय ने दिया। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली की बहु परिसर संस्था है। भोपाल परिसर उसी का अंग है। आभार प्रदर्शन जीवन वैभव ग्रुप के श्री हेमचंद पाण्डेय ने किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.