पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम के जाम से छुटकारा पाने 100 करोड़ से बनेंगे तीन फ्लाईओवर

Updated on 29-04-2024 12:35 PM

कुबेरेश्वर धाम में पं. प्रदीप मिश्रा की कथा और मेले के दौरान लगने वाले जाम का समाधान सरकार को 100 करोड़ रुपए का पड़ने वाला है। भोपाल-देवास हाईवे को 6-लेन या 8-लेन करने की तैयारी है। इस पर 3 फ्लाईओवर बनेंगे।

सबसे बड़ा फ्लाईओवर कुबेरेश्वर धाम पर एक किमी लंबा होगा, जिसमें सिर्फ पिलर्स पर लंबाई एक किमी होगी। फिर इसके दोनों तरफ 300-300 मीटर का ढलान होगा। साथ ही एक-एक किमी की सर्विस लेन भी दोनों तरफ बनेगी। बाकी के दोनों फ्लाइओवर कोलू खेड़ी वाला 400 मीटर लंबा और खजूरी सड़क का 800 मीटर लंबा होगा।

कुबेरेश्वर धाम वाले फ्लाइओवर को विशेष महत्व देकर ऐसा डिजाइन तैयार किया गया है कि पं. मिश्रा की कथा में जाने वाले वाहन भोपाल-देवास मुख्यमार्ग पर नहीं होंगे। वे सर्विस लेन की तरफ डायवर्ट हो जाएंगे। यदि कोई फ्लाइओवर पर चढ़ गया तो दूसरी तरफ जाकर ही उतरेगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि हर कथा में 10 लाख से अधिक लोग पहुंचते हैं। फरवरी 2023 में ही 7 दिन की कथा में 20 लाख श्रद्धालु पहुंच गए थे।

बहरहाल, कुबेरेश्वर धाम के साथ ही भोपाल-देवास के 141 किमी मार्ग को फ्री-वे किया जाएगा। इस पर 30 व्हीकुलर अंडर पास भी बनेंगे। अमलाहा (3.60 किमी) और कोठरी (5.70 किमी) पर मौजूदा रोड के अलावा बायपास बनेगा।

हर किमी 35.51 करोड़ का पड़ेगा, भोपाल से देवास जाने पर आधा घंटा भी कम लगेगा
सड़क विकास निगम ने इसका प्रारंभिक प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मौजूदा प्रस्ताव में हर किमी को छह लेन करने व सर्विस रोड पर 35.51 करोड़ रुपए खर्च होंगे। आंकलन किया गया है कि 100 से 120 किमी की रफ्तार से गाड़ी चलती है तो भोपाल से देवास पहुंचने पर करीब ढाई घंटे लगते हैं। यह समय घटकर दो घंटे हो जाएगा।

20 साल के ट्रैफिक का ध्यान
अनुमान है कि अगले 20 साल में भोपाल-देवास रोड पर ट्रैफिक 5-6% की दर से बढ़ेगा। इसीलिए अभी से मौजूदा फोर लेन मार्ग को 8-लेन करने पर विचार होगा। इसे बीओटी पर बनाने पर विचार है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.