परिवहन से राजस्व बढ़ाने के लिये रिक्त पदों पर जल्द करें भर्ती

Updated on 09-01-2024 12:15 PM

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में परिवहन से होने वाले राजस्व को बढ़ाने के लिये रिक्त पड़े पदों पर भर्ती का काम तेज गति से किया जाये। उन्होंने परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। परिवहन मंत्री श्री सिंह आज मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर एसीएस परिवहन श्री राजेश राजौरा भी मौजूद थे।

परिवहन मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सड़कों पर निश्चित मापदण्ड से ज्यादा वातावरण को प्रदूषित करने वाले वाहनों की जाँच कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि अंतर्राज्यीय परिवहन सेवा को बढ़ाने के लिये अन्य राज्यों के साथ अनुबंध किया जाये।

विभागीय पुनर्गठन

परिवहन मंत्री ने विभाग की संरचना के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विभाग के पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार करें। इस पर शासन स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कराई जायेगी। मंत्री श्री सिंह ने प्रदेश में चलने वाली स्कूल बसों के फिटनेस कार्य को प्राथमिकता के साथ किये जाने के निर्देश दिये।

अपर परिवहन आयुक्त श्री अरविंद सक्सेना ने बताया कि प्रदेश में 10 क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, 10 अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और 32 जिला परिवहन अधिकारी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रचलित विभागीय अधिनियम और नियमों की जानकारी दी। बैठक में 15 साल से अधिक पुराने शासकीय वाहनों का पंजीयन निरस्त करते हुए स्क्रेप योजना पर भी चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रायवर ट्रेनिंग रिसर्च सेंटर इंदौर और छिंदवाड़ा में कार्य कर रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए अब तक लगभग 37 हजार यात्री वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस और इमरजेंसी बटन लगाये जा चुके हैं। मंत्री श्री सिंह ने शेष बचे कार्य को एक कार्य-योजना बनाकर पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक में कम्प्यूटराइज्ड और इंटीग्रेटेड कम्प्यूटराइज्ड चेकपोस्ट की गतिविधियों की समीक्षा की गई। मंत्री श्री सिंह ने विभाग में ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार पर भी जोर दिया। बैठक में वाहन ग्रीन सेवा, कम्प्यूटराइज्ड पॉल्यूशन सेंटर पर भी चर्चा की गई। बैठक में मध्यप्रदेश सड़क परिवहन निगम के कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में अपर सचिव श्री सिबि चक्रवर्ती, एमडी सड़क परिवहन निगम श्री संजय जैन और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.