बेइज्जती का बदला लेने के लिए महिला कर्मचारी ने मैनेजर का कराया किडनैप, दिन दहाड़े उठवाकर मांगी लाखों की फिरौती

Updated on 07-09-2024 12:09 PM
सतनाः मध्य प्रदेश के सतना जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बीते 3 सितंबर को शहर में स्थित फाइनेंस कंपनी के इंचार्ज आशीष गुप्ता निवासी सीधी का कुछ लोगों ने दिन दहाड़े किडनैप कर लिया। अरोपी मैनेजर को जबरदस्ती बाइक में बैठाकर ले गए और परिजनों से 200000 की फिरौती की मांग की।

जानकारी के अनुसार फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी शिखा सिंह की मैनेजर आशीष गुप्ता से कहासुनी हो गई। इसके बाद मैनेजर ने उसे नौकरी से निकाल दिया। इससे खफा होकर महिला ने और पति और उसके गुर्गों की मदद से ब्रांच मैनेजर का किडनैप करवा लिया।

बंद कमरे में पिटाई और मांगी फिरौती


कंपनी का मैनेजर रोज की तरह सीधी से सतना आया। इसी दौरान महिला कर्मचारी ने पति की मदद से मैनेजर को बाइक में बिठाकर सतना बाईपास ले गए थे। मैनेजर को किडनैप करने के बाद शिखा उसे बाईपास में स्थित एक कमरे में बंद कर पिटाई की। इसके बाद पीड़ित के रिश्तेदारों को फोन लगाकर 2 लाख रुपए फिरौती की मांग कर रहे थे। किडनैपर फोन पर पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। हालांकि परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस के पहुंचते ही फरार हुए आरोपी


परिजनों से सूचना मिलने के बाद सतना कोलगंवा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। लोकेशन मिलते ही जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची उनको देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से मैनेजर को घायल हालत में बरामद कर लिया। घायल मैनेजर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों को आरोपी बनाया है, जिसमें महिला कर्मचारी शिखा सिंह के पति इंद्रराज सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली महिला शिखा सिंह सहित दो लोग अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए शहर के चौतरफा नाकाबंदी की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.