आधे इंदौर में आज और कल रहेगी पानी की किल्लत

Updated on 15-07-2023 12:33 PM

इंदौर। इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में शनिवार और रविवार को जल वितरण बाधित रहेगा। नगर निगम वाल्व बदलने के लिए 24 घंटे का शटडाउन ले रहा है। इसके चलते नर्मदा प्रथम और द्वितीय चरण के सभी पंप 15 जुलाई को सुबह 8 बजे से बंद कर दिए जाएंगे।

नगर निगम जल वितरण शाखा प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि 1200 मिमी व्यास की राइजिंग मेन पाइप लाइन पर पीएच-2 से बीपी टैंक के बीच नए जीरो वेलोसिटी वाले वाल्व लगाना है। इसके अलावा पंप गृह, विद्युत उपकेंद्रों और जलशोधन संयंत्रों का आवश्यक सुधार कार्य भी किया जाना है। इस काम में 24 घंटे का समय लगने का अनुमान है।

अन्नपूर्णा और बिलावली टंकी से नहीं होगी जलप्रदाय

नर्मदा पहले और दूसरे चरण के पंप शनिवार सुबह बंद होने की वजह से शनिवार को अन्नपूर्णा टंकी एवं बिलावली टंकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सीधे जलप्रदाय वाले क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। इसी तरह 16 जुलाई को इंदौर की 16 टंकियों के क्षेत्र की कालोनियों में जल वितरण प्रभावित रहेगा। श्रीवास्तव ने बताया कि वाल्व बदलने का काम दो चरण में किया जा रहा है। पहला चरण के तहत शनिवार को शटडाउन लिया है।

पंप बंद होने से ये टंकियां रहेंगी खाली

अन्नपूर्णा, स्कीम नंबर 103, छत्रीबाग, राज मोहल्ला, एमओजी लाइन, लोकमान्य नगर, द्रविड़ नगर, महाराणा प्रताप नगर, कुशवाह मोहल्ला, नरवल, अगरबत्ती काम्प्लेक्स, टिगरिया बादशाह, सुभाष चौक, सदर बाजार, गांधी हाल, भक्त प्रहलाद नगर

दस लाख से ज्यादा जनसंख्या होगी प्रभावित

नगर निगम के 24 घंटे के शटडाउन लेने से शहर की 10 लाख से ज्यादा जनसंख्या प्रभावित होगी। टंकियों से दर्जनों कालोनियों में जल वितरण होता है। आशंका इस बात की भी है कि जीरो वेलोसिटी वाले वाल्व बदलने का काम 24 घंटे में पूरा नहीं हुआ तो शटडाउन बढ़ाया भी जा सकता है। ऐसा हुआ तो लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.