आज आखिरी दिन, सातों विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी जमा करेंगे नामांकन पत्र

Updated on 30-10-2023 12:28 PM

भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने का आज आखिरी दिन है। ऐसे में सातों विधानसभा क्षेत्र के लिए बचे हुए पार्टी प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी अपने-अपने नामांकन जमा करेंगे। अब तक कुल 55 नामांकन पत्र प्रत्याशियों ने जमा किए हैं इनमें 17 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है वही राजनीतिक दल भाजपा ,कांग्रेस आम आदमी, बसपा और कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी शामिल हैं। बता दें कि नामांकन प्रक्रिया सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक जारी रहेगी। इसी बीच प्रत्याशी अपने नामांकन जमा कर सकेंगे। 31 तारीख मंगलवार को नामांकन पत्रों की संविक्षा होगी और उसके बाद 2 नवंबर को इच्छुक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे।

जानकारी के अनुसार भाजपा के उत्तर विधानसभा क्षेत्र दक्षिण विधानसभा क्षेत्र और बैरसिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी आज अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे।जबकि कांग्रेस के सभी विधायक प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया है। भाजपा ने उत्तर से आलोक शर्मा,दक्षिण पश्चिम से भगवान दास सबनानी और बेरसिया से विष्णु खत्री को अपना विधायक प्रत्याशी बनाया है। विष्णु खत्री बेरसिया स्थित एसडीएम कार्यालय में सुबह 11:00 बजे रिटर्निंग अधिकारी को अपना नामांकन पत्र देने के लिए रेंज चौराहे से समर्थकों के साथ रवाना होंगे।

सुरक्षा के हैं भुगतान इंतजाम प्रत्याशी के साथ जाएंगे सिर्फ पांच लोग

नामांकन पत्र जमा होने के अंतिम दिन सातों विधानसभा क्षेत्र के नामांकन कार्यालय में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।यहां पर प्रत्याशियों के साथ सिर्फ पांच लोग ही कार्यालय में प्रवेश कर सकेंगे इसके अलावा 100 मीटर की सीमा के बाहर ही उनके वाहन खड़े करवा दिए जाएंगे। निर्दलीय प्रत्याशियों को नामांकन जमा करने के लिए अपने साथ 10 प्रस्तावकों को दर्शाना होगा तभी उनका नामांकन पत्र स्वीकार किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.