थर्ड फेज के नामांकन के लिए आज आखिरी दिन:अब तक 123 नामांकन जमा, चौथे फेज के पहले दिन 12 नामिनेशन, शिवराज आज भरेंगे पर्चा

Updated on 19-04-2024 01:42 PM

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन दाखिले का आखिरी दिन शुक्रवार है। इस दिन पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट के लिए रायसेन कलेक्टर के समक्ष नामांकन जमा करेंगे। इसके अलावा तीसरे चरण की अन्य सीट पर भिंड, मुरैना, ग्वालियर, सागर, राजगढ़, गुना और भोपाल सीट पर भी आखिरी दिन नामांकन जमा होंगे। गुरुवार को इन सीटों पर भोपाल में बीजेपी से आलोक शर्मा, सागर से लता वानखेड़े और भिंड से संध्या राय के नामांकन जमा करने के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद रहे। दूसरी ओर चौथे चरण के नामांकन के पहले दिन इंदौर, खंडवा, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर में सात उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र भरे गए हैं वहीं देवास, धार और खरगौन के लिए एक भी नामांकन जमा नहीं हुआ है।

अब तक यहां इतने नामांकन जमा

तीसरे चरण वाले लोकसभा क्षेत्रों विदिशा में अब तक 14, सागर में 13, राजगढ़ में 22, मुरैना में 9, भिंड में 11, भोपाल में 19, गुना में 15 तथा ग्वालियर में 20 नामांकन फार्म जमा हुए हैं। बीएसपी कैंडिडेट अशोक भलावी के निधन के कारण दूसरे से तीसरे चरण में आई बैतूल लोकसभा सीट के बीएसपी प्रत्याशी का नामांकन भी अभी जमा होना बाकी है। तीसरे चरण के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 20 अप्रेल को होगी और 22 अप्रेल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। तीसरे चरण के लिए अब तक कुल 123 नामांकन भरे गए हैं। वहीं दूसरी ओर चौथे चरण में शामिल इंदौर, उज्जैन और रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट के लिए पहले दिन दो-दो, मंदसौर और खंडवा में तीन-तीन नामांकन जमा किए गए हैं। चौथे चरण के पहले दिन कुल 12 नामांकन जमा हुए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.