यूजी व पीजी ‎क्लासों में प्रवेश का आज अंतिम दिन

Updated on 16-11-2021 08:48 PM

भोपाल प्रदेश के कॉलेजों की  यूजी पीजीक्लासों में प्रवेश का आज अंतिम दिन है। मध्यप्रदेश की  निजी, सरकारी और अल्पसंख्यक कालेजों में यूजी-पीजी की छह लाख 15 हजार सीटें खाली है। इस सीटों पर प्रवेश कराने उच्च शिक्षा विभाग कालेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) का तीसरा अतिरिक्त राउंड करा रहा है।

विभाग द्वारा चलाई गई पांच राउंड की काउंसलिंग के बाद भी केवल 6.48 लाख प्रवेश हुए हैं। अभी भी कालेजों में 6.15 लाख सीटें खाली रह गई हैं। तीसरे अतिरिक्त राउंड में विद्यार्थियों की प्रवेश संख्या में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। अभी तक यूजी में 2500 पंजीयन और दो हजार प्रवेश हुए हैं, जबकि पीजी में 1200 पंजीयन और एक हजार प्रवेश हो सके हैं।

प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों के पास पंजीयन अानलाइन सत्यापन कराने का अंतिम समय रविवार तक था। विभाग मंगलवार तक प्रवेश लेगा। विद्यार्थी प्रवेश लेने के लिए सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आवेदन करेंगे। कालेज प्राचार्य अपने स्तर पर एक बजे मेरिट बनाकर नोटिस बोर्ड पर विद्यार्थियों की सूची अपडेट करेंगे। मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी अगले दिन सुबह 11 बजे तक फीस जमा कर प्रवेश ले पाएंगे।

 उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कालेजों में यूजी-पीजी की खाली सीटों को भरने के लिए 16 नवंबर तक तीसरा अतिरिक्त राउंड चलाया जा रहा है। हालांकि सोमवार को अवकाश होने के कारण कालेज बंद रहें, इसलिए मंगलवार को विद्यार्थियों को कालेजों में फीस जमा कर प्रवेश लेना होगा। इसके साथ ही दूसरे चरण के सीएलसी राउंड के सत्यापित आवेदक कालेजों में पहुंचकर प्रवेश ले सकेंगे। कालेज इस दौरान प्रतिदिन एक बजे तक मेरिट सूची जारी करेगा।

इसके साथ ही आनलाइन शुल्क भुगतान के लिए लिंक इनिसिएट करेंगे। मेरिट सूची में नाम आने के बाद विद्यार्थी दूसरे दिन 11 बजे तक आनलाइन फीस का भुगतान कर प्रवेश सुनिश्चत करेंगे। ज्ञात हो कि विभाग द्वारा -प्रवेश के माध्यम से निजी और सरकारी 1,301 में उपलब्ध यूजी-पीजी की 12,64,912 सीटों में प्रवेश के लिए दो अतिरिक्त सीएलसी राउंड सहित पांच राउंड की काउंसलिंग आयोजित की गई। पांच राउंड की काउंसलिंग के बाद भी कई विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह गए हैं। ऐसे विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित रह जाएं, इसलिए तीसरा सीएलसी राउंड चलाकर उन्हें प्रवेश का अंतिम अवसर दिया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.