आज इस साल की सबसे लंबी रात:भोपाल, उज्जैन में 13:58 घंटे की रात, सबसे लंबी रायसेन में

Updated on 21-12-2024 12:29 PM

आज यानी 21 दिसंबर की रात इस साल सबसे लंबी रात होने वाली है। आज सूर्य अपनी 6 माह की दक्षिण यात्रा का समापन करने जा रहा है। इसके बाद इसकी वापसी उत्‍तर की ओर यात्रा आरंभ होगी।

विंटर सोलिस्‍टस की इस खगोलीय घटना की जानकारी देते खगोल मामलों की जानकार व विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि सूर्य किरणें 21 दिसंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर मकर रेखा पर लबंवत होने जा रही हैं। इसके बाद सूर्य की कर्क रेखा की ओर उत्‍तरायण यात्रा आरंभ होगी। इस खगोलीय घटना के कारण उत्तरी गोलार्द्ध के शहरों में आज दिन सबसे छोटा और रात सबसे लंबी होगी।

सारिका ने बताया कि विगत 6 माह से उत्तरी गोलार्द्ध में अब तक सूर्य दक्षिण दिशा में जाता महसूस हो रहा था। अब यह उत्‍तर की और जाना आरंभ करेगा। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो आज दोपहर 2 बजकर 50 मिनट के बाद सूर्य का उत्तरायण आरंभ हो जाएगा।

सारिका ने बताया कि विंटर सोलस्टिस की यह खगोलीय घटना 20, 21, 22 या 23 दिसंबर को हो सकती है। लेकिन, 20 या 23 दिसंबर को यह कम ही होती है।

इसलिए लंबी होती है रात सारिका ने बताया कि पृथ्वी अपने अक्ष पर लंबवत से 23.5 डिग्री के कोण पर झुकी हुई है। आज विंटर सोलस्टाइस पर दिन छोटा है, क्योंकि इस दिन सूर्य की किरणें दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित मकर रेखा पर सीधी पड़ती हैं।

इस दिन सूर्य की किरणें दक्षिणी गोलार्द्ध में ज्यादा पड़ती हैं, जबकि उत्तरी गोलार्द्ध में कम। जैसे-जैसे हम उत्‍तर के नगरों में जाते हैं रात की अवधि बढ़ती जाती है। भोपाल की तुलना की तुलना में दिल्‍ली में रात और लंबी होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.