आज धनतेरस पर मंगल प्रदोष और धन त्रयोदशी का महासंयोग... शुभमुहूर्त में हो रही खरीदारी

Updated on 29-10-2024 12:04 PM
 जबलपुर । मंगलवार की धनतेरस होने के चलते इस बार सोना-चांदी की खरीदारी जमकर होने की उम्मीद है। ज्योतिषाचार्य सौरभ दुबे के अनुसार, धनतेरस 29 अक्टूबर को है। इस दिन मंगल प्रदोष और धन त्रयोदशी का महासंयोग भी बन रहा है। इस दिन बह्म और ऐन्द्र, त्रिपुष्कर का योग भी रहेगा। ये सभी योग आफिस एवं घर में पूजा के लिए उत्तम हैं।

30 अक्टूबर को दोपहर में समाप्त होगी


मान्यतानुसार धनतेरस का दिन वैसे तो काफी शुभ होता है। धनतेरस तिथि शुरू होने के साथ इसके समापन तक कभी भी खरीदारी की जा सकती है। धनतेरस 29 अक्टूबर की सुबह 10:45 बजे से शुरू होगी और 30 अक्टूबर को दोपहर में समाप्त होगी। ऐसे में 10:45 बजे के बाद अगले दिन इसके समापन तक (राहुकाल को छोड़कर) कभी भी खरीदारी कर सकते हैं।


खरीदारी में चौघड़िया का भी ध्यान रखें


मान्यता है कि खरीदारी में चौघड़िया का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। पुराणों के अनुसार धनतेरस के दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। कहते हैं कि पहला सुख निरोगी काया, जब स्वास्थ्य रहेगा तभी धन भी आएगा।


आभूषण, बर्तन, नया वाहन इत्यादि खरीदना शुभ


धातु में माता लक्ष्मी का वास होता है, इस दिन सोने चांदी के आभूषण, बर्तन, नया वाहन इत्यादि खरीदना शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्यो का कहना है कि मंगलवार पर धनतेरस पड़ने के चलते इस बार चांदी खरीदना अति शुभ होगा।


महापौर ने खरीदे मिट्टी के दीये


लोकल फार वोकल काे बढ़ावा देने के उद्देश्य से महापौर जगत बहादुर सिंह ने भी दीपोत्सव पर्व के लिए मिट्टी से बने दीये खरीदे। सोमवार को सड़क किनारे दीये बेच रही वृद्ध महिला के पास पहुंचे और बड़ी आत्मियता से मिलते हुए दीये खरीदे।


दीपोत्सव में उपयोग करने की अपील


महापौर ने नागरिकों से ये अपील भी की कि अपने देश, अपने घर आंगन की केमिकल रहित पवित्र मिट्टी से बने दीप ही दीपोत्सव में रोशन करें। मिट्टी के दीये बनाने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन करें। इस अवसर पर महापौर ने सभी के जीवन में खुशहाली आए और जीवन प्रकाशमय हो की कामना भी की।


हर वर्ग के लोग दुकानों पर पहुंच रहे हैं


दीपावली के लिए बाजार में रौनक बढ़ गई है। हर व्यक्ति शापिंग में व्यस्त है। काेई घर के लिए दीये खरीद रहा है, तो कोई घर के लिए सजावटी वस्तुएं खरीद है। तोरण, झूमर के साथ अन्य कई डेकोरेटिव आइटम्य की नई-नई वैरायटी उपलब्ध है।


नए पर्दे, सोफा कवर भी खरीदे जा रहे


दीपावली पर नए कपड़े पहनने की परंपरा है, जिसमें पारंपरिक परिधान जैसे साड़ी, कुर्ता, लहंगा आदि की खरीददारी भी जाती है। साथ ही घर के लिए नए पर्दे, सोफा कवर भी खरीदे जा रहे हैं। अभी फिलहाल तो फिलहाल घरों को निखारने का काम तेजी से किया जा रहा है।


नए पर्दे, सोफा कवर भी खरीदे जा रहे


दीपावली पर नए कपड़े पहनने की परंपरा है, जिसमें पारंपरिक परिधान जैसे साड़ी, कुर्ता, लहंगा आदि की खरीददारी भी जाती है। साथ ही घर के लिए नए पर्दे, सोफा कवर भी खरीदे जा रहे हैं। अभी फिलहाल तो फिलहाल घरों को निखारने का काम तेजी से किया जा रहा है।


बाजार में बहुत सारे फैंसी आइटम उपलब्ध


हमने भी घर के लिए नए पर्दे व सोफा कवर खरीदे है। दीपावली के त्योहार पर हर कोई घर को सजाता है। बाजार में बहुत सारे फैंसी आइटम भी उपलब्ध है। घर के हाल को सजाने के लिए कार्नर पाट भी खरीदा है।


पर्दे व कारपेट की नई डिजाइंस उपलब्ध


माधुरी मिश्रा ने बताया कि बाजार में पर्दे के लेटेस्ट डिजाइन उपलब्ध हैं। इसमें प्लेन, प्रिंटेड, नेट एंड मेन, चेक्स जैसे डिजाइन के पर्दे आकर्षित कर रहे हैं। इन्हें आइलेस्ट, प्लेटेड कर्टेन, लुक्स, एपलिक पैटर्न में काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, विंडो कर्टेन में ब्लाइंड फैब्रिक, रोलर, रोमन आदि हैं।


कारपेट और रनर की कई रेंज उपलब्ध


नेट एंड मेन कांबिनेशन को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। साथ ही कारपेट और रनर की कई रेंज उपलब्ध है। कारपेट में बेडशीट, रेडी कटेन क्लाक और रेड वाल जैसे डिजाइन हैं, कारपेट हर साइज में मिल रहे हैं।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.