आज जेपी अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं को परखेगी राष्ट्रीय टीम

Updated on 23-05-2023 06:26 PM

भोपाल। शहर के जेपी अस्पताल में राष्ट्रीय गुणवत्ता के मानकों पर मरीजों को उपचार देने के इंतजामों को राज्य स्तरीय टीम ने दो दिन में परखा और कमियों को चिह्नित कर सुधार के निर्देश दिए। अब आठ एरिया के 18 बिंदुओं पर फोकस करते हुए व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्स (एनक्यूएएस) की तीन सदस्यों की टीम मंगलवार को जेपी अस्पताल में निरीक्षण करेगी। इसमें टीम अस्पताल का आपरेशन थिएटर सहित अन्य इंतजामों को देखेगी। वहीं मरीजों के उपचार, ओपीडी, आइपीडी, दवा वितरण, आपरेशन आदि के रिकार्ड संधारण की स्थिति का भी निरीक्षण करेगा।

प्रमाण पत्र मिला तो प्रति बेड के मान से मिलेंगे 10 हजार रुपये
गौरतलब है कि जेपी अस्पताल तीन सौ बेड का अस्पताल है। एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन में अब नेशनल टीम आएगी। सर्टिफिकेट मिला तो प्रति बेड के मान से 10 हजार रुपये की राशि तीन सालों तक मिलेगी। इससे अस्पताल में संसाधन, सर्विस बेहतर करने की राह आसान हो जाएगी।
विभागों पर नजर
एनक्यूएस में सर्विस प्रोवीजन, पेशेंट राइट्स, इनपुट, सपोर्ट सर्विसेज, क्लीनिक सर्विसेज, इंफेक्शन कंट्रोल, क्वालिटी मैनेजमेंट और आउटकम सहित आठ एरिया तय किए हैं। इन सभी एरिया के 18 विभागों एक्सीडेंट और इमरजेंसी डिपार्टमेंट, आउट पेशेंट डिपार्टमेंट, लेबर रूम, ऐंटीट्राइज वार्ड, सिक न्यूबर्न केयर यूनिट, पोषण पुर्नवास केंद्र, मेटरनिटी वार्ड, आपरेशन थियेटर, पोस्टमार्टम यूनिट, आइसीयू, इंडोर पेशेंट डिपार्टमेंट, ब्लड बैंक, लैब सर्विसेज, रेडियोलाजी, फार्मेसी, एक्सलियरी सर्विसेज, मर्चुरी और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन शामिल हैं, जिनके आधार पर समग्र निरीक्षण किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.