आज मध्यप्रदेश में मीडिया पर लगाई गई है अघोषित सेंसरशिप

Updated on 21-12-2021 04:44 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम  ने विधानसभा के मानसरोवर सभागार में बिछड़े कई बारी बारी पुस्तक का विमोचन किया। वरिष्ट पत्रकार देव श्रीमाली यह पुस्तक उन  पत्रकारों पर लिखी है, जिनकी कोरोना काल में असमय मौत हो गई। किताब उन पत्रकारों के योगदान पर आधारित है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया को लेकर सरकार के रवैया पर तीखी टिप्पणी की। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मीडिया पर घोषित सेंसरशिप लगाई थी लेकिन आज अघोषित सेंसरशिप लगी हुई है। 

उन्होंने मीडिया के आर्थिक हालात और समाचार पत्र पत्रिकाओं की दुर्दशा का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार को बिना भेदभाव के विज्ञापन नीति बनानी चाहिए। लेकिन आज मीडिया दम तोड़ रहा है क्योंकि सरकार ने मीडिया पर शिकंजा कस दिया है। कमलनाथ ने कोरोना महामारी के दौरान मीडिया संस्थानों की भयानक आर्थिक स्थिति को आंकड़ों में बयान करते हुए कहा कि जहां मीडिया संस्थानों में 10 लाख से ऊपर लोगों को रोजगार मिला था आज वह संख्या घटकर 2 लाख के आसपास ही है।

 उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान हुई मौतों का सरकार के पास कोई आंकड़ा नहीं है। अभी तक यह पता नहीं है कि कोरोना से मौत हुई है इसे कैसे सिद्ध किया जाए डॉक्टरी सर्टिफिकेट द्वारा या नगर निगम के सर्टिफिकेट द्वारा कमलनाथ ने कहा कि विश्व युद्ध देखे, प्राकृतिक आपदाएं देखी लेकिन ऐसी महामारी पहली बार देखी जिसमें सब कुछ बंद करना पड़ा।

इसके चलते लोगों की आर्थिक कमर टूट गई जिसका असर मीडिया सहित सभी वर्गों पर पड़ा लेकिन सरकार ने कोई सहायता नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मौत के आंकड़े छुपाए जबकि अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने सच्चाई बया की। कमलनाथ ने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष मीडिया अत्यंत आवश्यक है। आज मीडिया जीवित है क्योंकि हमारे देश में प्रजातंत्र है।

अगर प्रजातंत्र का अस्तित्व खत्म हुआ तो मीडिया पर भी संकट

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों पर केंद्रित यह पुस्तक, फिर लिखनी पड़े, ऐसे प्रयास हों। तीसरे लहर की आशंका के मद्देनजर मीडिया जागरूकता प्रसार की भूमिका का पुन: निर्वाह करे। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि प्रदेश कोरोना से बचाव के वैक्सीनेशन कार्य में अच्छी सफलता प्राप्त करने वाले प्रदेशों में है।

इसमें मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान है। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मीडिया ने पुन: जागरूकता के प्रयास प्रारंभ किए हैं। पुस्तक के लेखक देव श्रीमाली ने कहा कि कठिन कोरोना काल में पत्रकारों के सहयोग के लिए जनसंपर्क विभाग सक्रिय रहा। इस दौरान विभाग ने पत्रकारों की सहायता में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.