त्यौहारी सीजन में लाल हुआ टमाटर, प्याज निकाल रहा आंसू महंगी सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का जायका

Updated on 26-10-2021 05:15 PM
खरगोन ।  पेट्रोल. डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। त्यौहारी सीजन में किराणा के साथ ही सब्जियों की कीमतों में तेजी ने घर का बजट बिगाड़ दिया है।  सब्जी मंडी में टमाटर और प्याज के भाव सेंसेक्स की तरह बढ़े हुए है। मंडी खुलते ही 15 से 20 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर 70 से 80 रुपये किलो बिक रहा है तो प्याज भी आंसू निकालने से पीछे नहीं है। हुए। हरी सब्जियां दालों की बराबरी करने लगी है। 20.25 रुपये से बढ़कर प्याज की कीमत 40 रुपये किलो पर पहुंच गई है। लगातार बढ़ रही महंगाई से घर का बजट बिगड़ गया है। आलू, प्याज से लेकर हरी सब्जियों के दाम में काफी वृद्धि हो चुकी है। लोगों की थाली से सलाद के साथ सब्जी गायब होने लगी है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि घर का खर्च कैसे चलाया जाए और किन चीजों में कटौती की जाए।
सब्जियों की बढ़ती कीमत से महिलाएं परेशान हैं। प्याज के दाम में उछाल आने से रसोई में लगने वाले तड़के की महक कमजोर हो गई है। लगभग एक महीने पहले प्याज 20 रुपये किलो था लेकिन अब वह भी 40 रुपये किलो बिक रहा है। 20 रुपये किलो में बिकने वाला टमाटर 80 रुपये किलो तक पहुंच गया है। चार.पांच सदस्यों वाले परिवार में 300 रुपए की सब्जी खरीदने से सप्ताह भर चलना मुश्किल हो रहा है। सब्जी विक्रेता ने बताया कि पिछले 15 दिनों से लगातार सब्जियों के दाम में उछाल है। सब्जियों के दाम 10.20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। जो लोग ज्यादा सब्जी लेते थे, अब उन्होंने कटौती शुरू कर दी है। 
सब्जी खेरची वर्तमान पिछला प्रति किलो
गोभी 60 40
भिंडी 60 30
आलू 15 20
गिलकी        40  20
लौकी        40 20
हरीमिर्च     60 20
बैगन 40 30
प्याज 40 20

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.