प्लेटफॉर्म तक ले गए कार, अब जाना पड़ेगा कोर्ट:मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, सीसीटीवी कैमरे और नंबर प्लेट से पहचाने गए

Updated on 07-07-2025 02:52 PM

भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कार और स्कूटर लेकर घुसने वाले चालकों को रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) ने गिरफ्तार किया। कार चालक रवि वाधवानी और स्कूटर चालक मोहम्मद आदिल को नोटिस देकर छोड़ दिया गया। अब आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। जांच में सामने आया कि रवि और मोहम्मद यात्रियों को छोड़ने के लिए अपने वाहन लेकर प्लेटफॉर्म पर घुस गए थे।

सुरक्षा बढ़ाएंगे... आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट प्रशांत यादव ने बताया कि आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से गाड़ी के नंबर निकाले गए। रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आरोपियों का पता लगाया गया। रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा के इंतजाम और सख्त किए जाएंगे।

पार्सल ऑफिस वाली एंट्री पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं मेट्रो के काम के चलते भोपाल स्टेशन के 6 नंबर प्लेटफॉर्म की ओर पार्किंग की जगह पार्सल ऑफिस के पास शिफ्ट कर दी गई है। इसके बाद से यहां से वाहन आते-जाते हैं। इन्हें रोकने वाला कोई नहीं रहता है। ऐसे में यहां से आने वाले वाहन चालक सीधे प्लेटफॉर्म पर निकल जाते हैं। भारत टॉकीज ब्रिज के पास से लोग 6 नंबर से घुस जाते हैं। यहां सुरक्षा व्यवस्था नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.