पर्यटन निगम की युवाओं को पर्यटन से जोड़ने की पहल

Updated on 24-05-2023 06:25 PM

मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने युवाओं को पर्यटन से जोड़ने और उन्हें आकर्षित करने के लिए SAGE सेज विश्वविद्यालय में ब्राण्ड प्रोमोशन का कार्यक्रम रखा। प्रबंध संचालक पर्यटन निगम श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि विश्विद्यालय में म्यूजिकल प्रस्तुतियों के बीच क्विज़ (Quiz) के माध्यम से विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश पर्यटन से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम में छात्रों के लिए निगम ने सोशल मीडिया के QR Code को 10 सेकण्ड में स्केन की सुविधा रखी थी। पेज के फालोअर्स बनके विद्यार्थियों को निगम में होने वाली गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर मिलती रहेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर श्री राजीव जैन जी एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

प्रबंध संचालक श्री सिंह ने बताया कि भोपाल में पर्यटन निगम के होटलों में कॉलेज विद्यार्थियों के लिए विशेष डिस्कांउट दिया जा रहा है। कॉलेज का आई.कार्ड दिखाने पर निगम की इकाईयों में 20% डिस्काउंट दिया जाएगा। छात्र अपने परिवार के साथ निगम की होटलों में ठहर सकेंगे और लंच के समय अधिकतम 6 व्यक्तियों के साथ खाने का लुत्फ उठा पायेंगे। भोपाल प्रक्षेत्र की इकाईयों जैसे विण्ड एण्ड वेव्स, पलाश रेसीडेंसी, शान-ए-भोपाल (रेल कोच रेस्टोरेंट) और केरवा रिसॉर्ट में डिस्काउंट मिलेगा।

प्रबंध संचालक श्री सिंह ने बताया कि विंड एण्ड वेव्स होटल में 10-11 जून 2023 को मानसून फूड फेस्टिवल होगा, जिसकी थीम बारिश का माहौल रहेगा। फूड लवर्स और अतिथियों को बारिश का फील देने के लिए रेस्टोरेंट में मानसून थीम बेस्ड छोटी-छोटी छतरी, चप्पू , डोगें (नाव), बन्सी सहित पुरानी फिल्मों में बारिश के गानों में फिल्माए गए अभिनेत्री और अभिनेताओं के कटआउट परिसर में लगाये जायेंगे। सर्विस स्टाफ लाईफ जैकेट में रहेगा। मेन्यू में मानसून के पसंदीदा व्यंजन परोसे जायेंगे।

डिस्काउंट ऑफर की प्रमुख शर्तें

1. छात्रों को आकर्षित करने के लिए 20 प्रतिशत डिस्काउंट लंच पर परिवार/टीचर/ फ्रेंड्स के साथ अधिकतम 6 व्यंक्तियों के लिए (A-la-carte menu) ऑर्डर करने पर दिया जाएगा। विंड एण्ड वेव्स, पलाश रेसीडेंसी, शान-ए-भोपाल एवं केरवा रिसोर्ट में यह ऑफर रहेगा।

2. यह ऑफर वीकडेज (सोमवार से गुरुवार) रहेगा।

3. छात्रों को अपने कॉलेज का आई.डी. कार्ड दिखाने पर डिस्काउंट दिया जाएगा।

4. यह ऑफर 11 जून 2023 तक रहेगा।

पचमढ़ी में आकर्षक डिस्काउंट

पचमढी में आकर्षक डिस्काउंट में ऑफर होटल हाईलैण्ड में Modify American Plan (MAP) प्लान पर 20 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा। यहाँ 5 रूम्स की बुकिंग पर एक रूम कॉम्प्लीमेंट्री रहेगा। साथ ही रोजाना शाम को संचालित मल्टी मीडिया लेजर शो भी कॉम्प्लीमेंट्री रहेगा। इसके साथ सुबह 6-8 बजे तक पचमढ़ी हिल की ट्रेकिंग, चाय के साथ करायी जाएगी। डीजे डांस की मस्ती के साथ डिनर भी होगा।

होटल्स और रिसॉर्ट्स में जल्द ही QR code से मिलेगी नवीन जानकारी

प्रबंध संचालक श्री सिंह ने बताया कि जल्द ही निगम की इकाइयों के रिसेप्शन में QR codes इंस्टाल किए जायेंगे, जिससे इन होटल्स और रिसोर्ट्स में स्टे (stay) करने वाले अतिथियों को मोबाइल में ही कुछ ही सेकंड्स में प्रदेश के पर्यटन स्थलों में निगम के होटल्स और रिसोर्ट्स में नवीन पर्यटक आकर्षण, नवाचारों, सुविधाओं तथा डिस्काउंट ऑफर्स की जानकारी मिल सकेगी।

निगम के महाप्रबंधक (बीडीएम) सैयद आरिफ नक़वी ने बताया कि छात्रों के उत्साह को देखते हुए इस तरह के युवा केन्द्रित कार्यक्रम आने वाले दिनों में अन्य कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में भी किये जायेंगे। छात्रों के परिवार को विशेष तौर पर आमजन भी इसका लाभ उठा सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.