बुधनी में बनेगा खिलौना क्लस्टर : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 02-11-2021 06:12 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बुधनी की खिलौना कला को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से बुधनी में खिलौना क्लस्टर का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास से बुधनी के दशहरा मैदान में 1 से 14 नवंबर तक आयोजित बुधनी खिलौना महोत्सव का वर्चुअल शुभारंभ कर रहे थे।

एक जिला - एक उत्पाद

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि "एक जिला - एक उत्पाद योजना" में हर जिले के एक उत्पाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आत्म-निर्भर भारत का मंत्र दिया था। कोरोना के संकट काल में हमने आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप तैयार किया है। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का मतलब गरीब तक विकास का प्रकाश पहुँचाना है। जब आम आदमी आत्म-निर्भर बनेगा तभी मध्यप्रदेश को आत्म-निर्भर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि खिलौने बेचने वालों को कम कीमत पर लकड़ी उपलब्ध कराने और उनके लिए रोजगार का प्रबंध करने का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

बुधनी के लकड़ी के खिलौने की माँग दूर-दूर तक

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बुधनी के लकड़ी के खिलौने की माँग दूर-दूर तक है। हम इस कला को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिकता से कार्य करेंगे। उन्होंने होनहार काष्ठ शिल्पकारों की आर्थिक उन्नति की बात कही। उन्होंने कहा कि बुधनी के काष्ठ शिल्पकारों की बेहतरी के लिए पहल की जाएगी।

बुधनी के खिलौनों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बुधनी के खिलौनों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। लकड़ी के परंपरागत खिलौनों की कला को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। लकड़ी के खिलौने हानिकारक नहीं होते हैं। इस कला में लगे हुए कारीगरों को ट्रेनिंग, कच्चा माल तथा पूंजी की पूर्ति के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। खिलौनों की कला का प्रचार-प्रसार एवं मार्केटिंग जेम पोर्टल एवं बड़ी-बड़ी कंपनियों से बात करके की जाएगी।

बुधनी को आत्म-निर्भर बनाया जाएगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बुधनी को आत्म-निर्भर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खिलौना निर्माताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज कोरोना कंट्रोल में है, लेकिन अभी भी इससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने अद्भुत कार्य करने वाले कोरोना वॉरियर्स को बधाई एवं सम्मान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी की सजगता से प्रदेश में तीसरी लहर नहीं आई है, लेकिन संपूर्ण सुरक्षा के लिए वैक्सीन के दोनों डोज़ अवश्य लगवाएँ।

लोकल फॉर वोकल को मिलेगा बढ़ावा

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि आज शुभ दिन है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की प्रेरणा से बुधनी में खिलौना महोत्सव हो रहा है। बुधनी अपनी काष्ठ कला के लिए प्रसिद्ध रहा है। इस तरह के आयोजन से बुधनी की कला प्रदेश के साथ देश एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएगी और लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा मिल सकेगा। बुधनी के लोगों को रोजगार मिलेगा और व्यापार बढ़ेगा।

सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, गुरु प्रसाद शर्मा, रवि मालवीय, महेश उपाध्याय सहित अन्य जन-प्रतिनिधि तथा आमजन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.