रेत का अवैध परिवहन करता ट्रेक्टर जब्त

Updated on 21-06-2020 04:02 AM
जबलपुर। बेलखेड़ा थानांतर्गत नर्मदा नदी में खनन माफिया के इशारे पर रेत का अवैध खनन बेधड़क जारी है। पुलिस ने कल देर रात बेलखेड़ा ग्राम में अवैध रेत का परिवहन कर रहे बिना नंबर की ट्रेक्टर ट्राली को पकड़ा। ट्रेक्टर चालक के पास रेत के परिवहन से संबंधित कोई कागज नहीं मिलने पर पुलिस ने ट्रेक्टर ट्राली जब्त कर आरोपी चालक व ट्रेक्टर मालिक पर धारा ३७९, ४,२१ खान एवं खजिन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपी ट्रेक्टर चालक को अभिरक्षा में लिया है वहीं मालिक की तलाश जारी है। बेलखेड़ा थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत तिवारी ने बताया कि कल रात २ जे जब पुलस टीम गश्त कर रही थी। तभी ग्राम बेलखेड़ा में एक बिना नंबर का लाल रंग का स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर, जिसकी ट्राली नीले रंग की थी, जिसमें रेत भरी थी आता दिखा। ट्रेक्टर ट्राली को रोकने पर चालक ने अपा नाम ग्राम झलौन निवासी वीरेन्द्र ठाकुर बताया। ट्रेक्टर ट्राली में भरी रेत नर्मद नदी से लाई गई थी। ट्रेक्टर चालक ने उक्त ट्रेक्टर रिंकू लोधी का होना बताया। पुलिस ने रेत से भरी ट्रेक्टर ट्राली जब्त कर आरोपी ट्रेक्टर चालक वीरेन्द्र ठाकुर को अभिरक्षा में लिया है वहीं ट्रेक्टर मालिक रिंकू लोधी की तलाश जारी है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.