बैतूल में ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होकर पलटी, दो मजदूरों की मौत, 12 घायल

Updated on 27-10-2024 12:32 PM

बैतूल। जिले के बैतूल-सारनी मार्ग पर बंजारी माई घाट में रविवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस दुर्घटना में ट्राली में सवार दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए। सभी मजदूर बैतूल के डुल्हारा और बाकुड गांव के निवासी हैं, जो कन्याकुमारी के अलघर में स्थित नमक फैक्ट्री में काम करते हैं। दिवाली मनाने के लिए वे रविवार सुबह त्रिकुल एक्सप्रेस से बैतूल रेलवे स्टेशन पर उतरे और अपने गांव जाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में बैठ गए थे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैतूल-सारनी मार्ग पर बंजारी माई के पास सुबह करीब 9.30 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली समेत पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार 17 मजदूरों में से बलराम (25) और श्रवण (24) की गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल 12 मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल मजदूर नंदलाल ने बताया कि वे सभी कन्याकुमारी के अलघर में स्थित नमक की फैक्ट्री में काम करते हैं। दीपावली के मौके पर घर लौटने के लिए वे त्रिकुल एक्सप्रेस से बैतूल पहुंचे थे। बैतूल रेलवे स्टेशन से अपना सामान लेकर वे कमानी गेट की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक ट्रैक्टर मिला, जिसमें वे सभी सवार हो गए। इसी दौरान बंजारी माई घाट में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। एएसपी कमला जोशी ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है और 12 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.