बैरागढ़ में एलिवेटेड ब्रिज बनाने के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी , पैदल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

Updated on 25-08-2023 12:51 PM
भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में मेन रोड पर प्रस्तावित एलिवेटेड डबल डेकर ब्रिज के निर्माण का विरोध करते हुए शुक्रवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस एवं व्यापारिक संगठनों के आह्वान पर बैरागढ़ की अधिकांश दुकानें बंद हैं।

बंद की अपील का दिखा सर
प्रस्तावित डबल डेकर ब्रिज का विरोध करते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने बाजार बंद का आह्वान किया है। कपड़ा व्यापारी संघ ने भी सदस्यों से आधा दिन दुकानें बंद करने की अपील की थी। इसका असर सुबह से नजर आया। कपड़े के अलावा बर्तन, किराना, आटोमोबाइल एवं रेडीमेड कपड़ों की दुकानें भी बंद हैं। व्यापारियों ने चंचल चौराहे पर एकत्रित होकर ब्रिज बनाने का विरोध किया। कपड़ा संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी ने कहा है कि ब्रिज बनने से कारोबार ठप हो जाएगा। इसकी चौड़ाई को लेकर भी संशय है। 
तोड़फोड़ हो सकती है।

पैदल मार्च में ये हुए शामिल
पैदल मार्च में व्यापारियों के अलावा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मारण, वरिष्ठ नेता नरेश ज्ञानचंदानी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता त्रिलोक, माधु चंदवानी, आनंद सबधाणी, बाय गुरबाणी, किशोर तेजवानी एवं दिलीप ज्ञानचंदानी सहित अनेक कांग्रेस नेता शामिल हुए।

अधिकारियों की बात पर भरोसा नहीं
गौरतलब है कि हाल ही में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ रवि शुक्ला ने कपड़ा संघ की बैठक में व्यापारियों को प्रस्तावित ब्रिज का माडल दिखाया था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि तोड़फोड़ नहीं होगी। 22 मीटर जगह पर काम होगा, लेकिन व्यापारियों को उनकी बात पर भरोसा नहीं है। व्यापारी संघ का कहना है कि टेंडर में 44 मीटर जगह पर काम करने की बात लिखी है। डिजाइन में बदलाव की अधिकृत लिखित सूचना नहीं दी गई है। उधर, स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा का कहना है कि एलिवेटेड ब्रिज बड़ी सौगात है हम किसी का एक इंच निर्माण नहीं तोड़ेंगे। व्यापारियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.