शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य में झलकी परम्पराएं, तालीम और साधना, प्रणति समारोह का रंगारंग शुभारंभ

Updated on 26-06-2024 12:36 PM
भोपाल। संस्कृति विभाग तथा संगीत नाटक अकादमी के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रणति समारोह का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। गायन, वादन एवं नृत्य से सजे समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने किया। इस अवसर पर संगीत नाटक अकादमी की चेयरपर्सन संध्या पुरेचा एवं संचालक संस्कृति एनपी नामदेव विशेष रूप से मौजूद रहे। राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि गायन, वादन एवं नृत्य का यह अनूठा ताना-बाना भारतीय सांस्कृतिक विरासत का दर्पण है। मप्र की धरती पर प्राचीन काल से ही संगीत के रंग बिखरे हैं। इस अवसर पर संध्या पुरेचा ने कहा कि संस्कृति आस है, इसके बिना सर्वनाश है, इसलिए हमें अपनी संस्कृति को जानना और पहचानना चाहिये।

समारोह की शुरुआत सरोद वादक अमान अली-अयान अली बंगश ने की। उन्होंने प्रस्तुति की शुरुआत में लोक धुन एकला चलो रे... को सरोद पर छेड़ा। तबले पर सत्यजीत तलवलकर की संगत के साथ सरोद के तारों से निकली धुन ने सभागार में जादू सा कर दिया। इसके बाद उन्होंने राग देश को प्रस्तुत किया। इसमें उन्होंने झपताल और तीन ताल में रचनाएं प्रस्तुत की। साथ ही अपने पिता उस्ताद अमजद अली खां एवं दादा उस्ताद हाफिज अली की रचनाएं पेश की। अद्भुत तालमेल और तबले की थाप के साथ इस राग का अनुराग सुधिजनों की आत्मा तक पहुंचा।

राग मियां मल्हार सुनाया
सरोद वादन के बाद गायक विनायक तोरवी ने प्रस्तुति दी। उन्होंने राग मियां मल्हार का चयन करते प्रस्तुति की शुरुआत की। इसमें उन्होंने करीम नाम तेरी.... विलंबित एकताल में, अता धूमरे.... द्रुत एकताल एवं महमद शारंगी... द्रुत एकताल में प्रस्तुत किया। इसके बाद उन्होंने राग बसंत में पगवा ब्रज देखना.... द्रुत एकताल में और एक तराना द्रुत तीन ताल में प्रस्तुत किया। उनके साथ हारमोनियम पर निरन्जना हेगडे, रूपक काल्लूरकर एवं तानपुरे पर सिद्धार्थ बेलामन्नू और अंकित गजरे ने संगत दी।

मप्र संगीत का मक्का
सितार वादक निलाद्रि कुमार की सितार वादन की सभा सजी। उन्होंने प्रस्तुति से पहले कहा कि मप्र संगीत का मक्का है और यहां प्रस्तुति देना बहुत विशिष्ट अनुभव होता है। उन्होंने अपनी प्रस्तुति के लिए राग तिलक कामोद का चयन किया। तबले पर सत्यजीत तलवलकर की संगत के साथ उन्होंने सितार के तारों से जो तिलिस्म किया, उसे संगीत प्रेमी झूमते नजर आए।

कथक में शिव स्तुति
अंतिम प्रस्तुति जयपुर की नृत्यांगना प्रेरणा श्रीमाली ने कथक नृत्य की दी। उन्होंने प्रस्तुति की शुरुआत शिव स्तुति के साथ की, जिसमें राजस्थानी संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए राग पीलू में नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद तीन ताल में जयपुर घराने की चुनिंदा नृत्य संरचनाएं पेश की। अंत में उन्होंने कबीर पद पर नृत्य कर प्रस्तुति को विराम दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.