ट्रैफिक का पंच:सुभाषनगर ROB की एक और भुजा बनी तो 5 सतहों पर चलेंगे लोग

Updated on 06-04-2025 01:12 PM

सुभाष नगर वो क्षेत्र है जो एमपी नगर और अरेरा हिल्स को मेन रेलवे स्टेशन और भेल व रायसेन रोड से जोड़ता है। ट्रैफिक के लिहाज से महत्वपूर्ण जंक्शन पर अभी तीन लेयर में ट्रैफिक है। मेट्रो के साथ आरओबी की एक और आर्म बनने से पांच लेयर पर आवागमन होगा। अभी यहां पीसीयू 12000 है।

समझें... कहां-क्या

  • पहली लेयर : रेलवे लाइन यहां से गुजर रही है।
  • दूसरी लेयर : रायसेन रोड और मेन स्टेशन को जाने वाली 80 फीट रोड की ओर जाने वाली सड़क।
  • तीसरी लेयर : इस रेलवे लाइन के ऊपर आरओबी।
  • चौथी लेयर : अभी यहां मेट्रो का काम अंतिम चरण में है। रेलवे क्रॉसिंग के पास ही स्टेशन बन रहा है। भोपाल में मेट्रो का कमर्शियल रन भी सुभाष नगर से एम्स के बीच ही शुरू होगा।
  • पांचवी लेयर : आरओबी के 5.50 मी. ऊपर से एक तीसरी आर्म गुजरेगी। 32 करोड़ से बनने वाली 642 मी. लंबी इस आर्म से सुभाष नगर, रचना नगर और गोविंदपुरा की ओर आने-जाने वाले लोगों को सुविधा होगी।

तीसरी लेयर में आरओबी बनने से यह फायदा मिला 23 जनवरी 2022 को इस आरओबी से ट्रैफिक शुरू होने के बाद से सुभाष नगर, रचना नगर और रचना नगर अंडर ब्रिज के साथ अशोका गार्डन पर उस समय लगने वाले जाम से राहत मिली है। आरओबी से एमपी नगर और प्रभात चौराहा क्षेत्र से भोपाल स्टेशन, अशोका गार्डन-पिपलानी, गोविंदपुरा, एमपी नगर, रचना नगर की ओर आने-जाने वाले लोगों को सुविधा हो गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.