भारत टॉकीज रेलवे ओवर ब्रिज पर फिर से शुरू हुआ ट्रैफिक

Updated on 26-05-2023 05:51 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरूवार सुबह 8 बजे भारत टॉकीज आरओबी पर ट्रॉयल रन कर ट्रैफिक को फिर से बहाल किया। इससे पहले मंत्री श्री सारंग ने स्वयं जीप चलाकर ब्रिज के पूर्ण हो चुके मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संतुष्टि व्यक्त करते हुए निश्चित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के लिये अधिकारियों की सराहना भी की। महापौर श्रीमती मालती राय, स्थानीय जन-प्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित रहवासी भी उपस्थित थे।

एक हफ्ते ट्रॉयल के बाद किया जायेगा डामरीकरण

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि भोपाल के बड़े क्षेत्र को भोपाल स्टेशन से जोड़ने वाले भारत टॉकीज आरओबी को पुन: ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है। अभी ब्रिज के ऊपर मास्टिक एस्फाल्ट की लेयर नहीं डाली गई है। एक सप्ताह तक ट्रॉयल के बाद यह लेयर डाली जाएगी,  यात्रियों के आवागमन के लिये ट्रैफिक को पुनः शुरू कर दिया गया है।

मरम्मत कार्य से करीब 25 वर्ष बढ़ गई आरओबी की आयु

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि वर्ष 1972 में निर्मित भारत टॉकीज आरओबी के बेयरिंग और ज्वाइंट यातायात के बढ़ते दबाव और पुराने होने के कारण पूरी तरह खराब हो गये थे। इससे किसी बड़ी दुर्घटना के होने की आशंका थी। इसके लिये ब्रिज के 360 बेयरिंग और 15 एक्सपोनशन ज्वाइंट बदले गए हैं। मरम्मत से ब्रिज की आयु करीब 25 वर्ष और बढ़ गई है।

मंत्री श्री सारंग ने स्वयं जीप चला कर किया ट्रॉयल रन

मंत्री श्री सारंग ने करीब आधे घंटे तक स्वयं जीप चला कर ब्रिज पर ट्रॉयल रन किया। वे भोपाल स्टेशन प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 के समीप बजरिया पुलिस चौकी से लेकर ब्रिज की दूसरी ओर संगम तिराहे तक जीप चला कर पहुँचे। जीप के साथ अन्य दो पहिया एवं चार पहिया वाहन भी चल रहे थे।

25 मई तक मरम्मत का कार्य पूर्ण करने के दिये थे निर्देश

मंत्री श्री सारंग ने विगत 8 मई को निरीक्षण के दौरान ब्रिज के मरम्मत कार्य में देरी को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए 15 दिन के भीतर 25 मई तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये थे। लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य में गति लाते हुए मंत्री श्री सारंग द्वारा निश्चित की गई समयावधि के भीतर ही कार्य पूर्ण किया गया। उल्लेखनीय है कि ब्रिज के मरम्मत कार्य से यात्रियों को लगभग 6 कि.मी. लंबा टर्न लेकर जाना पड़ रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.