इंदौर में ‘ट्रैफिक शक्ति’ अभियान ने रचा इतिहास

Updated on 21-07-2025 03:58 PM

इंदौर। इंदौर नगर निगम और परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ट्रैफिक शक्तिशिविर ने आज महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित किया। शहर के 22 जोन कार्यालयों में आयोजित नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के तहत 10,000 से अधिक महिलाओं ने एक ही दिन में लर्निंग लाइसेंस प्राप्त किए, जो नारी शक्ति की बढ़ती आत्मनिर्भरता और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का प्रतीक बना।

 

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव के निदेशन में आयोजित इस शिविर में महिलाओं को आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल नंबर के साथ दस्तावेज़ों के आधार पर दोपहिया (गियर व बिना गियर) और चार पहिया वाहनों के लिए नि:शुल्क लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए गए। शिविर के दौरान महिलाओं को ट्रैफिक नियमों, सड़क सुरक्षा और लर्निंग टेस्ट की तैयारी से संबंधित जानकारी भी दी गई।

 

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, - “यह अभियान केवल लाइसेंस बनवाने की पहल नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वास और बराबरी के साथ सड़क पर उतरने का अवसर देने का संकल्प है। इंदौर की बेटियाँ अब सुरक्षित, आत्मनिर्भर और ट्रैफिक-अनुशासित नागरिक बन रही हैं।

 

शिविर में भारी सहभागिता को देखते हुए निर्धारित समय (सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे) को बढ़ाकर शाम 6 बजे तक किया गया। इसके बावजूद जिन महिलाओं के लाइसेंस तत्काल नहीं बन सके, उनके 11,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन ट्रैफिक मित्र टीम द्वारा किए गए, जिनके लाइसेंस आगामी दो कार्यदिवसों में परिवहन विभाग द्वारा बनाए जाएंगे।

 

कोऑर्डिनेटर श्री ऋषभ बागोरा ने बताया कि यह शिविर 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की सभी महिलाओं के लिए पूरी तरह नि:शुल्क था। हमारा उद्देश्य न केवल ड्राइविंग की क्षमता देना है, बल्कि ट्रैफिक अनुशासन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाना है।

 

शिविर की प्रमुख विशेषताएं:

सभी 22 ज़ोन कार्यालयों में महिला काउंटर

प्रति ज़ोन औसतन 400–500 महिलाओं की भागीदारी

कुल 10,000+ लर्निंग लाइसेंस वितरित

• 11,000 अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन जिनके लाइसेंस आगामी दिनों में जारी किए जाएंगे

ट्रैफिक मित्र अभियान के अंतर्गत भविष्य में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने वाली महिलाओं को नि:शुल्क हेलमेट प्रदान किए जाएंगे

 

महापौर श्री भार्गव ने विभिन्न ज़ोन का भ्रमण कर हितलाभार्थी महिलाओं से भेंट की और उनके हाथों में लर्निंग लाइसेंस सौंपे। उन्होंने कहा - उनकी आँखों में आत्मविश्वास और चेहरे पर जो मुस्कान थी, वह इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता है। बदलाव की सबसे बड़ी ताकत हमारी मातृशक्ति है।

 

इस आयोजन में सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायकगण श्री रमेश मेंदोला, श्री मधु वर्मा, श्री महेंद्र हार्डिया, महापौर परिषद के सदस्य, पार्षदगण, ट्रैफिक मित्र टीम और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का भी सक्रिय सहयोग रहा।

 

जनता की जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए नगर निगम ने यह घोषणा की है कि भविष्य में वार्ड स्तर पर भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि हर महिला को यह अवसर प्राप्त हो सके।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.