रक्षाबंधन पर भोपाल की सड़कों पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक:पुराने शहर के बाजारों में चार पहिया वाहन ले जाने पर प्रतिबंध

Updated on 08-08-2025 02:15 PM

रक्षाबंधन पर शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदी करने वालों की भीड़ को देखते हुए भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार (9 अगस्त) को पार्किंग और यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। जुमेराती, चौक बाजार, न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट, बैरागढ़ समेत कई इलाकों में एक दिन के लिए अलग-अलग रूट डायवर्जन और पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि भीड़ और जाम से बचने के लिए लोग अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें।

पुराना शहर में लोडिंग व चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद

जनकपुरी, जुमेराती, छोटे भैया चौक, घोड़ा नक्कास चौक, हनुमानगंज और आजाद मार्केट जैसे भीड़भाड़ वाले आंतरिक बाजारों में त्योहार के दिन लोडिंग वाहन, ऑटो रिक्शा और चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

  • करोंद, डीआईजी बंगला, सिंधी कॉलोनी और शाहजहांनाबाद से आने वाले चार पहिया वाहन भोपाल टॉकीज चौराहे से बाल विहार ग्राउंड में पार्क होंगे।
  • भारत टॉकीज की ओर से आने वाले दोपहिया वाहन सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में पार्क किए जाएंगे।
  • संगम टॉकीज से सब्जी मंडी होकर आने वाले तीन और चार पहिया वाहन सब्जी मंडी परिसर में पार्क होंगे।
  • लखेरापुरा, इतवारा, मारवाड़ी रोड, इब्राहिमपुरा से चौक बाजार जाने वाले वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इन्हें सरस्वती स्कूल के पास मल्टीलेवल पार्किंग और सदर मंजिल के पास पार्क किया जाएगा।

10 नंबर मार्केट में वन-वे ट्रैफिक

भीड़ के समय वंदेमातरम् चौक से 10 नंबर मार्केट की ओर जाने वाले वाहन केवल 10 नंबर मार्केट तिराहे होते हुए नेशनल अस्पताल तक ही जा सकेंगे। इसी तरह साढ़े 10 नंबर स्टॉप से भी यही रूट रहेगा। नेशनल अस्पताल से 10 नंबर मार्केट और वंदेमातरम् चौक की ओर सीधा आवागमन बंद रहेगा।

न्यू मार्केट, एमपी नगर और बैरागढ़ में तय पार्किंग

न्यू मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग (टीटी नगर थाने के पास) का उपयोग करना होगा। भीड़ बढ़ने पर रंगमहल चौक से थाना चौक और टीटी क्रॉस से थाना चौक की ओर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। एमपी नगर जोन-1 और बैरागढ़ (चंचल चौक) में भी मल्टीलेवल पार्किंग का उपयोग करना अनिवार्य होगा।

व्यापारियों से अपील

पुलिस ने कहा है कि व्यापारी माल लोडिंग- अनलोडिंग का काम केवल रात 12 बजे से सुबह 7 बजे के बीच करें। वहीं निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें, जिससे जाम से बचा जा सके। भीड़भाड़ से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना बेहतर होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.