प्रदेश के वनों के विकास एवं संरक्षण के लिये प्रशिक्षण जरूरी : वन मंत्री श्री रावत

Updated on 19-09-2024 11:59 AM

वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत ने वन भवन में वन प्रबंधन समितियों को प्राप्त लाभांश की 20 प्रतिशत राशि से विकास कार्य करने के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के वनों के विकास एवं संरक्षण के लिये वनकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी है। वन मंत्री ने कहा कि संयुक्त वन प्रबंधन समितियों का सम्मेलन एवं प्रदर्शनी के आयोजन के साथ-साथ समितियों के सदस्यों और वन विभाग के बीच सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से खेलकूद आयोजन कर इस मद से खेल सामग्री भी क्रय की जाये। वन मंत्री ने कहा कि संयुक्त वन प्रबंधन से संबद्ध वनकर्मियों के आवास, ट्रेनिंग, अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चों के लिये हॉस्टल निर्माण, समितियों के सशक्तिकरण के लिये अधोसंरचना का विकास और सामुदायिक भवन का निर्माण गुणवत्तापूर्वक किया जाये।

वन मंत्री श्री रावत ने कहा कि लाभांश की राशि से संयुक्त वन प्रबंधन समितियों में ऊर्जा के वैकल्पिक संसाधन के लिये सौर ऊर्जा लैम्प, स्ट्रीट लाइट, सोलर कुकर, अन्य वैकल्पिक स्रोत, एलपीजी गैस सिलेण्डर चूल्हा के साथ आजीविका के संसाधनों एवं स्वास्थ्यवर्द्धक कार्यों, समिति के सदस्यों एवं उनके बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित कार्य किये जायें, जिसमें शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर, स्कूली बच्चों एवं कॉलेज के विद्यार्थियों की शिक्षा के लिये अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ की जायें। मंत्री श्री रावत ने लाभांश की 20 प्रतिशत राशि से कराये जाने वाले विकास कार्यों के वन मण्डलवार राशि के प्रस्ताव का बैठक में अनुमोदन किया। मंत्री श्री रावत ने वन भवन में मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम के विभागीय कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में अपर मुख्य सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल, मुख्य वन संरक्षक, वन बल प्रमुख श्री असीम श्रीवास्तव एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.