दिवाली और छठ पर ट्रेनें फुल, बसों का किराया चार गुना, हवाई यात्रा तिगुनी महंगी, ऐसे होगी सीट कंफर्म

Updated on 23-10-2024 11:15 AM
भोपाल: दीपावली और छठ पर आपकी यात्रा तभी खुशगवार हो सकती है, जब आपने पहले से टिकट कन्फर्म कराया है। वरना तुरंत टिकट लेने की इच्छा आपके जेब पर भारी पड़ने वाली है। रही बात ट्रेन की तो, अब आपको टिकट मिलेगी, यह भूल ही जाइए।

ऐसा इसलिए क्योंकि सभी ट्रेनों में 27 अक्टूबर से 05 नवंबर तक वेटिंग हो चुकी है। कुछ ट्रेनों में तो नो रूम भी हो गया है। वहीं, बस से सफर करने का मन बना रहे लोगों की भी जेब ढीली होने वाली है। निजी बस आपरेटर्स ने दीपावली के हफ्ते की सभी बुकिंग की टिकट चार गुना तक महंगी कर दी है। हवाई जहाज से जाने वाले भी सतर्क हो जाएं, क्योंकि हवाई यात्रा की टिकट भी चार गुना महंगे दामों पर मिल रही है।

कहां से कितना किराया


उदाहरण के तौर पर भोपाल से पटना यात्रा करने वाले हवाई यात्रा का सामान्य किराया 6 से 7 हजार रुपये है, लेकिन दीपावली के दिनों में किराया 19 से 20 हजार रुपये तक पहुंच गया है। वहीं भोपाल से बालाघाट जाने वाली बसों का किराया 2200 रुपये दिख रहा है, सामान्य दिनों में यह किराया सिर्फ 600 रुपये ही है।

यहां सबसे ज्यादा वेटिंग

आरक्षित टिकट काउंटर में भी यात्रियों की लंबी कतारें दिख रही हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों में नो रूम दिखने लगा है। यहां जाने वाले अधिकांश यात्री दीपावली के साथ ही छठ मनाने वाले भी होते हैं।

महंगी ट्रेनों में मिल रहा टिकट


आम यात्रियों की पहुंच से बाहर वाली भोपाल से दिल्ली 12001 शताब्दी एक्सप्रेस, रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन जाने वाले 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी रेलों में कुछ टिकट मिल सकती हैं, हालांकि इनका किराया वहन करना हर किसी के बस की बात नहीं है।

त्योहार स्पेशल ट्रेनों में मिल सकती है जगह


त्यौहार को देखते हुए भोपाल रेल मंडल ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मुंबई की तरफ जाने वाले रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। यह रेलगाड़ियां भोपाल से होकर जाएंगी। ऐसे में मध्य प्रदेश वासियों को इसका लाभ मिलेगा। रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यात्री इन ट्रेनों को खोजकर किफायती दर पर कंफर्म टिकट हासिल कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.