खजुराहो फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने किया अतिथि कलाकारों का सम्मान

Updated on 08-12-2021 06:32 PM

भोपाल।  परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित खजुराहो फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन पधारे अतिथि कलाकारों दलीप ताहिल एवं सुष्मिता मुखर्जी का शॉल श्रीफल एवं मोमेन्टो भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अन्य राज्यों की तरह फिल्म निर्माताओं को इस शर्त के साथ फिल्म निर्माण के लिये सब्सिडी प्रदान की जाएगी कि वे फिल्म में प्रदेश के 70 फीसदी कलाकारों अथवा कामगारों को अवसर देंगे।

परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि 11 दिसम्बर तक चलने वाले इस समारोह में देश की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष यह फेस्टिवल शहीद जवानों को समर्पित किया गया है। श्री राजपूत ने अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के अंतर्गत पाहिल वाटिका में टपरा टॉकिज का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने टॉकिज में शुभारंभ के अवसर पर वेनिजुएला की फिल्म इनरग्लोदेखी।

- खजुराहो में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश फिल्म निर्माण के लिये उपयुक्त स्थल हैं। प्रदेश में लगभग हर माह 8 से 10 फिल्मों की शूटिंग होती है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व विख्यात है। परंतु अभी भी यहां विकास को गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खजुराहो को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिये खजुराहों के हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जाएँ जिससे अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को प्रारंभ किया जा सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.