सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर साबित होंगी यात्राएं परिवहन मंत्री श्री राजपूत

Updated on 12-08-2023 12:34 PM

सागर जिले की सुरखी विधानसभा के पांच मंडलों में पिछले एक सप्ताह से चल रही संत शिरोमणि रविदास महाराज की समरसता यात्राओं का पूरे क्षेत्र में भव्य स्वागत हुआ। इन यात्राओं ने सभी समाजों को एक सूत्र में बांधा है। राजस्व एवं परिवहन मंत्री राजपूत ने कहा कि समरसता यात्राओं का उद्देश्य जात-पांत और जाति भेद को मिटाना है। एक सप्ताह में 2 लाख लोग इन यात्राओं से जुड़े और अलग-अलग स्थानों पर चल रहे रथों में रखे कलश में एक- एक मुट्ठी मिट्टी अर्पित की। इसके साथ ही जल भी समर्पित किया गया।

विधानसभा के पांचो मंडलो से निकली यात्राओं ने जहां संत रविदास महाराज के संदेश एकता का सूत्रपात किया, वहीं क्षेत्र में नई उर्जा का संचार किया है। खासतौर पर युवाओं के लिए यह यात्राएं महत्वपूर्ण साबित हुई। सागर के ग्राम बड़तूमा में संत रविदास जी का भव्य स्मारक करीब 100 करोड़ रूपए की लागत से बनाया जा रहा है। सागर में निर्मित हो रहे सबसे बड़े स्मारक की आधारशिला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 12 अगस्त को रखेंगे। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में निकली यह यात्राएं 300 से ज्यादा गांवों में पहुंची। विगत दिनों राजस्व व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इन यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। विधानसभा के पांचो मंडलों सीहोरा, बिलहरा, राहतगढ़, जैसीनगर, व सुरखी से निकाली गई यात्राओं ने क्षेत्र के सभी वर्गों के लोग उत्साह से शामिल हुए।

धूमधाम से हुआ समरसता यात्राओं का समापन

गुरुवार को समरसता यात्रा का समापन बड़ी धूमधाम से हुआ। इस दौरान क्षेत्र की माता-बहनें भी यात्राओं में शामिल होकर बुंदेली गीतों को गाया। यात्राओं के माध्यम से क्षेत्र के लोगों में आपसी मेल मिलाप, प्रेम, सद्भावना की भावना को बल मिला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.