परिवहन ने खरीदे 360 बॉडी वॉर्न कैमरे:अवैध वसूली रोकने के लिए नई गाइडलाइन से शुरू हुई वाहनों की चेकिंग

Updated on 07-05-2025 11:14 AM

मप्र में ट्रक व अन्य वाहनों से अवैध वसूली की मिल रही शिकायतों को कम करने के लिए परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा की ओर से जारी नई गाइडलाइन के आधार पर चेकिंग शुरू कर दी गई है। नए निर्देशों के बाद परिवहन विभाग ने 360 नए बॉडी वॉर्न कैमरे ले लिए हैं, जिनकी मदद से चेकिंग शुरू कर दी गई है।

मई अंत तक इन कैमरों को डॉकिंग स्टेशन से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद सभी बॉडी वॉर्न कैमरे लाइव फीड देने लगेंगे और अफसर कहीं से भी किसी भी चेकिंग पॉइंट को लाइव देख सकेंगे। डॉकिंग स्टेशन यानी ऐसा स्थान, जहां बॉडी वॉर्न कैमरों को चार्ज करने के लिए उपकरण लगाए गए हैं। साथ ही कैमरों का डेटा इन उपकरणों में खुद ब खुद ट्रांसफर हो जाएगा, ताकि उनकी मेमोरी इस्तेमाल के लिए खाली रहें। इसके लिए मप्र में 45 डॉकिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इनमें से 15 स्टेशन से रिकॉर्डिंग आनी शुरू हो गई हैं।

8 बिंदुओं पर चेकिंग व्यवस्था लागू करने के निर्देश

नई गाइडलाइन के तहत 8 बिंदुओं पर चेकिंग व्यवस्था लागू करने के लिए कहा है। यदि इस आधार पर चेकिंग नहीं हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। अब केवल सिपाही-हवलदार वाहनों की चेकिंग नहीं कर सकेंगे, उन्हें साथ में कम से कम सहायक परिवहन उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी को रखना होगा।

यूनिट के साथ अटैच ड्राइवर के अलावा कोई भी व्यक्ति चेकिंग के दौरान शामिल नहीं होना चाहिए। चालान सिर्फ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन से बनेंगे। यूनिट एक बार में एक ही वाहन को रोका सकेगी। उसके बाद ही दूसरे वाहन को रोका जाएगा। अगर किसी वाहन को बिना किसी विशेष कारण 15 मिनट से ज्यादा रोका जाएगा तो ये माना जाएगा कि यूनिट की मंशा सही नहीं है। रात के समय चेकिंग के लिए ऐसा स्थान चुना जाए, जहां अंधेरे के कारण दुर्घटना न हो।

चेकिंग के वक्त दो बॉडी वॉर्न कैमरे चालू रखना जरूरी निर्देश के तहत अंधेरे में स्टाफ के पास एलईडी बैटन और रिफलेक्टिव जैकेट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो। ये प्रभारी सुनिश्चित करेंगे। बॉडी वॉर्न कैमरा उपलब्ध होते ही पूरी चेकिंग के दौरान कम से कम दो बॉडी वॉर्न कैमरा चालू रहें। इनमें से एक कैमरा लाइव मोड में रहे। हर कैमरे को अधिकारी, कर्मचारी वार आवंटित किया जाएगा। संबंधित व्यक्ति ही उस कैमरे का इस्तेमाल करेंगे। चेकिंग के दौरान रिकॉर्डिंग मोड के दो कैमरों के अलावा बाकी दूसरे कैमरे स्टैंड बाय मोड में रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.