महंगे गिफ्ट, कपड़े देकर फंसाया, आपत्तिजनक तस्वीरें खींची, ब्लैकमेल किया… भोपाल कांड पर NCW की रिपोर्ट

Updated on 21-05-2025 12:11 PM

 भोपाल भोपाल में हिंदू लड़कियों (Hindu Girls) को लव जिहाद का शिकार बनाकर उनसे दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग (Rape and Blackmail) के बहुचर्चित मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की जांच में बड़ा राजफाश हुआ है। तीन से पांच मई के बीच आए आयोग के जांच दल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पीड़ित लड़कियों को मतांतरण के लिए मजबूर किया जाता था।

इस अपराध के पीछे बड़ा संगठित नेटवर्क हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा कहा गया है कि आरोपियों ने छात्राओं को महंगे उपहार, वस्त्र व मोटरसाइकिलों के माध्यम से आकर्षित कर प्रेमजाल में फंसाया गया। उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींची गईं। इन तस्वीरों के माध्यम से ब्लैकमेल किया।

अभी तक सामने आ चुकीं छह पीड़ित लड़कियां

इस प्रकरण में अभी तक छह पीड़ित लड़कियां सामने आ चुकी हैं, इनमें दो सगी बहनें हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी लव जिहाद के मामले सामने आए हैं। आयोग ने कहा है कि आरोपियों के विरुद्ध संगठित अपराध से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

  • रिपोर्ट में पुलिस-प्रशासन, शैक्षणिक संस्थानों और मीडिया के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। इस पर अमल कराने के लिए मुख्यमंत्री और राज्यपाल को रिपोर्ट भेजी गई है।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी कॉलेजों को प्रेवेंशन ऑफ सेक्सुअल हरासमेंट नियमों के अनुपालन की रिपोर्ट जिला प्रशासन को अनिवार्य प्रस्तुत करनी चाहिए। शैक्षिक संस्थानों को शिकायत हेल्पलाइन नंबर व ईमेल आईडी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने चाहिए।
  • जिन संस्थानों में सरकारी योजनाओं के अंतर्गत छात्रवृत्ति या मुफ्त शिक्षा दी जा रही है, वहां के छात्रों की उपस्थिति, कॉलेज छोड़ने के कारणों आदि का लेखा-जोखा रखा जाए।
  • राज्य की संस्थाओं को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करनी चाहिए कि महिलाओं से संबंधित योजनाओं की धन राशि अथवा कौशल विकास के लिए प्राप्त राशि का क्या उपयोग किया गया।
  • वहीं राज्य सरकार को जांच करानी चाहिए कि योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कोई रैकेट तो नहीं चल रहा। शिक्षण संस्थानों द्वारा सस्ते दामों पर ली गई भूमि तथा छात्रवृत्ति की योजनाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है और शिक्षा के नाम पर धनार्जन करने की दुकानें चलाई जा रही हैं।

  • आयोग ने पूरे प्रदेश में जांच कराने के लिए कहा

    आरोपियों का तरीका साजिशन नेटवर्क की तरह है। उनके द्वारा पीड़ित छात्राओं पर मतांतरण के लिए भी लगातार दबाव डाला जाता रहा। ऐसे मामलों का पता लगाने के लिए राज्यव्यापी जांच की जा सकती है। यह भी पता लगाया जा सकता है कि क्या इन्हें किसी संगठन द्वारा वित्त पोषित किया जाता है।

    आरोपियों की पारिवारिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है परंतु उनकी जीवनशैली अत्यधिक विलासितापूर्ण है, जिस कारण से ड्रग तस्करी जैसे संगठित अपराध की आशंकाओं की जांच की आवश्यकता है।

    पीड़िताएं मानसिक और सामाजिक दबाव में हैं, फिर भी उन्होंने साहस दिखाते हुए एफआईआर कराई। थाना बागसेवनिया के पुलिसकर्मियों की तत्परता से आरोपी शीघ्र गिरफ्तार किए गए।

  • पुलिस-प्रशासन के
लिए सुझाव दिए

    महिला आयोग ने कहा कि पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता, संवाद कौशल में प्रशिक्षित किया जाए। पीड़िताओं को सदमे से उबारने के लिए काउंसलिंग कराएं। पुलिस द्वारा नियमित निगरानी की व्यवस्था की जानी चाहिए। मोहल्ला समितियों के साथ त्रैमासिक बैठकें अनिवार्य की जाएं।



  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     24 July 2026
    इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
     18 July 2026
    इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
     18 July 2026
    भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
     16 July 2026
    भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
     14 July 2026
    भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
     13 July 2026
    नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
     07 July 2026
     इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
     04 July 2026
    इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
     01 July 2026
    इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
    Advt.