एम्स में दुर्लभ बीमारी सीटीईपीएच का इलाज:डॉक्टरों ने मरीज के खून के प्रवाह को रोका, दिल और फेफड़ों को मशीन से दिया सपोर्ट

Updated on 12-12-2024 01:53 PM

क्रोनिक थ्रोम्बोएम्बॉलिक पल्मोनरी हाइपरटेंशन (सीटीईपीएच) से पीड़ित 27 साल का मरीज एम्स पहुंचा। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इस दुर्लभ रोग में इलाज में देरी मौत का कारण तक बन सकती है।

ऐसे में विशेषज्ञों की टीम ने मरीज का तत्काल इलाज शुरू किया। खून के प्रवाह को पूरी तरह रोक दिया गया। मरीज के हार्ट और फेफड़ों को सपोर्ट देने के लिए एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सिजनेशन (एकमो) मशीन पर रखा गया। इस दौरान फेफड़ों और हृदय की कार्यक्षमता को बाहर से संचालित किया जाता है।

मरीज में खून के थक्के को हटाया गया। इससे उसकी जान बच सकी। यह ऑपरेशन कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. योगेश निवारिया की देखरेख में हुआ। सर्जिकल टीम में डॉ. एम किशन, डॉ. सुरेंद्र यादव, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. विक्रम वट्टी और डॉ. आदित्य सिरोही शामिल थे। एनेस्थीसिया टीम से पूजा सिंह व परफ्यूजनिस्ट वेदांत इनामदार और सुषमा सिंह भी सर्जरी का हिस्सा रहे।

क्या है सीटीईपीएच क्रोनिक थ्रोम्बोएम्बॉलिक पल्मोनरी हाइपरटेंशन (सीटीईपीएच) एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है। यह फेफड़ों की धमनियों में रक्त के थक्कों के कारण होती है। यह बीमारी फेफड़ों की धमनियों में रक्त के प्रवाह को रोक देती है। इससे फेफड़ों में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। हृदय पर दबाव बढ़ जाता है।

इसके लक्षण

  • सांस लेने में परेशानी
  • छाती में दर्द
  • थकान
  • सीने में जकड़न
  • नीली त्वचा (सायनोसिस)


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.