मंडला में आंधी से पेड़ गिरा, 2 महिलाओं की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Updated on 08-05-2024 12:27 PM

मध्यप्रदेश में तेज धूप पड़ रही है। दिन और रात दोनों तप रहे हैं। मंगलवार शाम मंडला के रामनगर इलाके में आंधी से पीपल का पेड़ गिर गया। चपेट में आने से 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। देर रात ज्यादा चोट आने पर 10 लोगों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया। घटना में मौके पर एक महिला की मौत हो गई थी, देर रात एक और महिला ने भी दम तोड़ दिया।

मंगलवार को पूरा प्रदेश खूब तपा। दमोह में पारा रिकॉर्ड 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 5 शहर नौगांव, गुना, खंडवा, टीकमगढ़ और शिवपुरी में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया। ऐसा ही मौसम अगले 4 दिन बना रहेगा। बुधवार को ग्वालियर, खंडवा-खरगोन समेत 9 शहरों में हीट वेव यानी, गर्म हवा चलने का अलर्ट है।

IMD, भोपाल के वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार ने बताया, 8 और 9 मई को हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में बादल और आंधी भी चलेगी।

प्रदेश में अगले 3 दिन ऐसा मौसम

  • 8 मई: ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, दमोह, खरगोन और खंडवा में हीट वेव का अलर्ट है। नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी और सीधी में बादल और हवा का मौसम रहेगा।
  • 9 मई: ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सतना, खरगोन और खंडवा में हीट वेव चलेगी। वहीं, इंदौर, उज्जैन, धार, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, सीधी और सिंगरौली में आंधी-बादल रहेंगे।
  • 10 मई: ग्वालियर, दतिया, खरगोन और खंडवा में हीट वेव का अलर्ट है। वहीं, इंदौर, धार, शाजापुर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, बालाघाट, उमरिया, कटनी, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, भिंड और मुरैना में बादल छा सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.