इंदौर में तेज हवा से 300 जगह बिजली लाइन पर पेड़ गिरे, 85 फीडर फाल्ट

Updated on 29-05-2023 08:18 PM
इंदौर। रविवार रात चली तेज हवा और आंधी के बाद गिरे पेड़ों के कारण शहर के बड़े हिस्से में बिजली गुल हो गई। पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी के अफसरों के अनुसार शहर में 300 जगह लाइनों पर पेड़ गिरे। शहर में 11 केवी लाइन के 85 फीडरों से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। 900 से ज्यादा शिकायतें बिजली कंपनी के कॉल सेंटर पर दर्ज हुई।

शहर में रातभर बिजली गुल रही। पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी के अफसरों के सुबह 5 बजे तक 80 प्रतिशत इलाकों में आपूर्ति सामान्य हो गई थी। नंदा नगर में दत्त हनुमान मंदिर की दीवार हवा के कारण गिर पड़ी। इसके अलावा महेश नगर में दो पेड़ वाहनों पर गिरे। इसके अलावा हीरा नगर,एमआईजी गुरुद्वारा में बड़े पेड़ गिरे। खातीवाला टैंक में भी पेड़ गिरे। प्रवासी सम्मेलन के दौरान एमआर-10 रोड़ पर लगाए गए कई पेड़ जड़ सहित उखड़ गए। भयंकर तूफान से अनूप नगर में बड़ा पेड़ 11केवी लाइन पर गिर गया। यहां नया पोल लगाकर लाइन चालू की जा रही हैं।

जगजीवन राम नगर में दो मकानों के टीन शेड उड़ गए। बाणगंगा बस्ती में भी कई कच्चे मकानों की चद्दरें उड़ गई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ के कारण सोमवार को भी शहर में तेज हवा और वर्षा का अनुमान है। रविवार रात को हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.