राजा भोज एयरपोर्ट पर नए एटीसी टावर का ट्रायल रन शुरू, पुराने की अभी नहीं होगी विदाई

Updated on 28-02-2024 11:58 AM
भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल स्तर के एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर एवं तकनीकी ब्लाक से उड़ानों की निगरानी का काम शुरू हो गया है। फिलहाल पुराने एवं नए दोनों टावर संचालित होंगे। समानांतर रूप से कार्य के दौरान यह देखा जाएगा कि नए एटीसी के संचालन में कोई दिक्कत तो नहीं है। ट्रायल रन शुरू हो गया है। यह पूरा होते ही पुराना टावर बंद कर दिया जाएगा।

रनवे की दिशा भी बदली

नया एयरपोर्ट टर्मिनल बनने के बाद रनवे की दिशा भी बदल गई है। पुराना टावर अब रनवे स्ट्रिप पर आ गया है, जिससे विमानों की लैंडिंग में परेशानी होती है। इसे देखते हुए एयरपोर्ट अथारिटी ने नए कंट्रोल रूम का निर्माण करने का निर्णय लिया है। नए टावर के साथ तकनीकी ब्लाक का काम भी किया गया है। इसकी ऊंचाई इंटरनेशनल मापदंड के अनुरूप 32 मीटर है। नए एटीसी से ट्रायल रन शुरू हो गया है।

अथारिटी के कार्यालय होंगे शिफ्ट

एयरपोर्ट अथारिटी के कार्यालय भी अब नए एटीसी टावर एवं तकनीकी ब्लाक के पास बने नए परिसर में शिफ्ट होंगे। तकनीकी ब्लाक में नया राडार, एलटी पैनल एवं आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। नए उपकरणों से विमानों ट्रेकिंग सिस्टम में बड़ा सुधार आएगा। लैंडिंग एवं टेकआफ के समय विमानों पर दूर तक निगाह रखी जा रही है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार ट्रायल रन जारी है। कुछ समय बाद पुराने एटीसी टावर को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.