जनजातीय और पिछड़ी आबादी को घर बैठे इलाज‎:प्रदेश के 21 जिलों के 87 ब्लॉक में आज से चलते- फिरते अस्पताल की सुविधा मिलेगी

Updated on 07-01-2025 12:49 PM

प्रदेश के 21 जिलों के 87 ब्लॉक्स में मंगलवार से चलते फिरते अस्पताल की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सीएम हाउस स्थित समत्व कार्यालय से 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पीएम जनमन अभियान के तहत ये मोबाइल मेडिकल यूनिट दूरस्थ और दुर्गम इलाकों में पहुंचकर लोगों को सस्ता इलाज मुहैया कराएंगी। आदिवासी और पिछड़ी आबादी वाले इलाकों के 1268 गांवों की 3.12 लाख आबादी को इन चलते-फिरते अस्पतालों से घर बैठे इलाज मिल सकेगा।

स्वस्थ भारत के पीएम मोदी के सपने को साकार करने में यह मील का पत्थर साबित होगी। सीएम डॉ. यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्तीकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार चाहती है कि प्रदेश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज हो। प्रदेश के हर कोने तक उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच हो। इस दिशा में मोबाइल मेडिकल यूनिट अहम भूमिका अदा करेंगी।

इन जिलों में पहुंचेगी मोबाइल मेडिकल यूनिट पीएम जनमन योजना में मोबाइल मेडिकल यूनिट के लिए अनूपपुर, अशोकनगर, बालाघाट, छिंदवाड़ा , दतिया, डिंडौरी, गुना, ग्वालियर, कटनी, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, सतना, शहडोल, श्योपुर, सीधी, शिवपुरी, जबलपुर, रायसेन, उमरिया और विदिशा जिले के आदिवासी और दूरस्थ अंचल वाले इलाकों के गांवों को शामिल किया गया है।

एमएमयू में हो सकेंगी 14 तरह की जांचें

एमएमयू में रहने वाली प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ टीम में एक डॉक्टर, नर्स, एएनएम/एमप ीडब्ल्यू, लैब टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट और ड्राइवर शामिल है। हर यूनिट में 14 तरह की जांचें हो सकेंगी। इसके अलावा 65 प्रकार की जरूरी दवाइयां और 29 प्रकार की स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध रहेगी।

एमएमयू में एक इंसान से दूसरे में फैलने वाले संचारी रोगों के अलावा मूलभूत ओपीडी सेवाएं उपलब्ध हों‌गी। इसके अलावा टीबी, कुष्ठ, मलेरिया, फाइलेरिया जैसी बीमारियों की जांच सुविधा भी शामिल है। प्रसवपूर्व एवं प्रसव उपरान्त जच्चा-बच्चा की देखभाल, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और गुर्दा रोगों की पहचान, नवजात शिशुओं में जन्मजात विकृतियों की जांच व इलाज सुविधा भी रहेगी। सभी एमएमयू जीपीएस से लैस हैं। एक माह में एमएमयू 24 दिन सेवाएं देगी। इन्हें प्रतिदिन 2 गांवों में लगभग 50 मरीजों का इलाज करने का टारगेट दिया गया है। ​​​​​​​



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.