प्रदेश में जनजातीय कला, संस्कृति और विरासत को सहेज कर रखा जाएगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 20-06-2023 05:43 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में जनजातीय कला, संस्कृति और विरासत को सहेज कर रखा जाएगा। जनजातीय नायकों की मूर्तियाँ स्थापित करने के कार्य में कमी नहीं रहने दी जाएगी। समाज के गौरव और सम्मान के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश में वीरांगना रानी दुर्गावती की गौरव यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें जनजातीय वर्ग की बढ़-चढ़-कर भागीदारी होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय में जनजातीय समाज के लोगों और समाज के सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ईश्वर ने धरती के संसाधन सभी के लिए बनाए हैं। प्राकृतिक संसाधनों पर सभी का हक है। सामाजिक समरसता और समन्वय के साथ गरीबों को न्याय मिले, इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। जनजातीय क्षेत्र में एक समय में स्कूल और छात्रावासों का अभाव था। अब व्यापक स्तर पर स्कूल, छात्रावास, कॉलेज जगह-जगह खोले गए हैं। बेटियाँ शाला जाकर पढ़ नहीं पाती थीं, इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने वर्ष 2006-07 में बेटियों को साइकिल देने का अभियान शुरू किया। इसके बाद बेटों को भी साइकिल देना शुरू हुआ। बड़ी संख्या में बच्चों ने स्कूल, कॉलेज जाना शुरू किया। अब बड़ी संख्या में बेटा-बेटी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

विकास की दौड़ में पीछे रह गए लोगों को बराबरी पर लाएंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा जी का पानी विभिन्न जिलों में पहुँचाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कपिलधारा के कूप व्यापक स्तर पर खुदवाए गए हैं। सिंचाई की सुविधा बढ़ने से अच्छी फसल पैदा होने लगी है। सिंचाई के साधनों का लगातार विस्तार किया जा रहा है। विकास की दौड़ में पीछे रह गए लोगों को बराबरी पर लाया जाएगा। पेसा नियम लागू किया गया है। जनजातीय क्षेत्रों में गौण खनिजों पर पंचायतों को अधिकार दिया गया है। पेसा नियम के प्रत्येक प्रावधान को लागू किया जा रहा है। पेसा नियम महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान चलाया गया है। रोजगार और स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए युवाओं के लिए सब्सिडी की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में एक लाख पदों पर भर्ती जारी है, 50 हजार पदों पर भर्ती और होगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनजातीय समाज के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएँ संचालित की गई हैं। बैगा, भारिया, सहरिया जनजाति की महिलाओं को पोषण आहार अनुदान की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से सामाजिक क्रांति आ रही है। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में युवाओं को प्रशिक्षण और भत्ता देने की योजना बनी है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना जैसी कई योजनाएँ चल रही हैं। विदेशों में अध्ययन, नीट की परीक्षा आदि के लिए सुविधा प्रदान की जा रही है। अब मेडिकल और इंजीनियर की पढ़ाई हिन्दी में होगी। यह क्रांतिकारी फैसला है। आज लगभग 46 लाख बेटियाँ लाड़ली लक्ष्मी हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में प्रदेश की सवा करोड़ बहनों को 1000 रूपए दिए जाएंगे, जो धीरे-धीरे 3 हजार तक पहुँच जाएंगे। मेरी संकल्पना है कि हर बहन लखपति बने। उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि आमआदमी के कल्याण की योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने के लिए मिलकर काम करें। बहनों के कल्याण की योजनाओं का लाभ ठीक ढंग से दिलाने के लिए लाड़ली बहना सेना बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार और प्रशासन के बीच की कड़ी बनकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग कर अपना जीवन अर्थपूर्ण बनाएँ। टीम बनाकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान को जनजातीय समाज के लोगों ने तीर-कमान और पुष्प-गुच्छ भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को साफा बाँध कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समस्त जिलों के जनजातीय समाज के लोग उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.