सीएम राइज स्कूल में आदिवासी महिला से रेप, बिहारी ठेकेदार ने किया दुष्कर्म

Updated on 03-09-2024 12:40 PM
पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सरकारी स्कूल में मजदूरी का काम कर रही एक आदिवासी महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम वघाई मोड निवासी एक आदिवासी मजदूर महिला निर्माणधीन सीएम राइज स्कूल में काम कर रही थी। इस स्कूल में टाइल्स के ठेकेदार द्वारा महिला के साथ दुराचार करने की घटना सामने आई है। घटना के बाद पीड़ित महिला ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार का रहने वाला है। पन्ना के सीएम राइज स्कूल में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था।

मामले में पवई थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि महिला के द्वारा थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी बिहार का रहने वाला है और स्कूल में टाइल्स का ठेकेदारी का काम करता था। महिला के अनुसार तुरंत आरोपी पर मामला दर्ज कर कुछ ही घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि 3 दिन पहले भी नरसिंहपुर में एक आदिवासी महिला से रेप का मामला सामने आया था। बताया जा रहा था कि पेट में दर्द होने का कारण वह शराब पीकर सो गई थी। घर पर अकेला देख गांव के एक युवक ने उसके साथ रेप कर दिया था। वह जन्माष्टमी पर राखी बंधवाने अपने भाई के घर आई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.