दीवाली पर डिंडौरी में तिहरा हत्याकांड, जमीनी विवाद में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या

Updated on 01-11-2024 12:22 PM
 डिंडौरी। डिंडौरी में सोमवार की देर शाम जमीनी विवाद के चलते खेत में धान कटाई कर रहे पिता सहित दो बेटों की विरोधियों द्वारा मौके पर ही नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई। मामला करंजिया विकासखंड के पंचायत मानिकपुर के पोषक गांव लालपुर की है। विवाद में 65 वर्षीय धर्म सिंह मरावी , 40 वर्षीय शिवराज मरावी, 28 वर्षीय रघुराज की हत्या हुई है। गंभीर रूप से घायल तीसरे बेटे रामराज को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने घटना स्थल परनिरीक्षण कर विभागीय अधिकारी कर्मचारियों निर्देशित करते हुए तत्काल आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए कहा है।


गाड़ासरई थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के संबंध में फिलहाल कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर सभी अधिकारी कर्मचारी गंभीरता से जुटे हैं। आगे की जांच व विवेचना तथा आरोपियों की धरपकड़ के पुलिस महकमा लग गया है।


दीपावली त्यौहार के मौके पर मृतकों के स्वजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है, जबकि इस हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, शांति और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गाड़ासरई थाना की पुलिस बल गांव में मौजूद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.