मप्रः जोधपुर से हैदराबाद जा रही बस को ट्राले ने मारी टक्कर, आठ यात्री घायल

Updated on 04-06-2023 07:01 PM
धार.  मध्य प्रदेश के धार जिले में बदनाबर थाना क्षेत्र अंतर्गत लेबड़-नयागांव फोरलेन पर ग्राम मुलथान के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्राले ने आगे चल रही स्लीपर कोच बस को साइड से टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को 108 एंबुलेंस और जननी एक्सप्रेस से इलाज के लिए बदनावर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, स्लीपर कोच यात्री बस क्रमांक एआर 06 बी 2929 जोधपुर से हैदराबाद जा रही थी। रविवार सुबह करीब 7.00 बजे लेबड़-नयागांव फोरलेन पर ग्राम मुलथान के पास पीछे से तेज रफ्तार से आए ट्राला क्रमांक आरजे 47 जीए 3335 ने चालक की साइड से बस को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बस का बगल का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और साइड से बैठे यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह परिहार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

बदनावर थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह परिहार ने बताया कि ट्राले में सीमेंट की बोरियां भरी थीं। ट्राले की टक्कर से बस की एक साइड की बॉडी निकल गई और ट्राले से निकली सीमेंट से यात्री लथपथ हो गए और उनका सामान भी खराब हो गया। इस हादसे में आठ यात्री घायल हुए हैं, उनमें से छह को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने ट्राले को जब्त कर लिया है। अभी बस चालक और परिचालक का पता नहीं चला है। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि घायलों में शंकर पुत्र नारायण चौधरी निवासी जालौर, दिनेश पुत्र दीपाराम ब्राह्मण निवासी भीकमपुर, लालसिंह पुत्र शेरसिंह राजपूत निवासी जोधपुर, ओमप्रकाश पुत्र लिखमाराम निवासी हैदराबाद, कुलदीप पुत्र प्रहलाद निवासी जैतरण राजस्थान, देवराम पुत्र बाबूलाल सिरवी निवासी पाली, गौतमचंद पुत्र रत्नाकर परिहार निवासी हैदराबाद व प्रतिभा पत्नी जयचंद जैन निवासी हैदराबाद शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.