चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसी महिला, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

Updated on 18-04-2024 01:48 PM
भोपाल। मप्र में आरपीएफ जवानों और लोगों की सतर्कता ने एक महिला व पुरुष की जान बचा ली। दरअसल, महिला ट्रेन में चढ़ रही थी। इस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ा और पैर फिसल गया। महिला गिर गई और ट्रेन की डिब्बे और प्लेटफार्म के बीच फंस गई। बीच में फंसने के बाद महिला मदद के लिए गुहार लगाने लगी। इसके बाद प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ जवान और लोगों ने उनकी बचाया और ट्रेन के बीच से बाहर निकाला।

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय संतुलन खो बैठने से महिला यात्री माया बोगी और प्लेटफार्म के बीच फंसकर घिसटने लगी। घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। महिला ट्रेन के नीचे जाती उसके पहले ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक ज्योति यादव ने उसे दौड़कर बाहर खींच लिया।

पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ रही थी महिला

घटना मंलगवार की है। महिला यात्री माया विश्वकर्मा बरखेड़ा पठानी की रहने वाली है, जो भोपाल से पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के लिए रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। वह ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। तब तक ट्रेन चलने लगी, ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला संतुलन खो बैठी और ट्रेन-प्लेटफार्म के बीच में फंस गई।

भोपाल स्टेशन से चलती ट्रेन में चढते समय फिसल पैर

ट्रेन 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस के भोपाल स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर प्रस्थान होने दौरान प्लेटफार्म पर ड्यूटी पर में तैनात आरक्षक मदसूदन द्वारा ट्रेन पास कराए जाने दौरान यात्री अविनेश कुमार कोच एस-1 के गेट से लटककर ट्रेन एवं प्लेटफार्म के बीच फंसता हुआ दिखाई दिया। आरक्षक द्वारा सूझबूझ एवं त्वरित रूप से उक्त यात्री को अन्य यात्रियों के साथ मिलकर ट्रेन एवं प्लेटफार्म के बीच से खींच कर सुरक्षित बाहर निकाला।

अस्सी फिट रोड अशोका गार्डन निवासी भोपाल से गोरखपुर की यात्रा के लिए जनरल टिकट से जा रहा था, यात्री को मामूली चोट आयी। जिसके लिए उक्त यात्री से प्राथमिक उपचार के लिए पूछने पर मना किया एवं यात्री द्वारा यात्रा करने का आग्रह किया। यात्री को सकुशल बर्थ पर बैठाया, इसके बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.